[pl_row]
[pl_col col=12]
[pl_text]
◼️ विद्यालय बंद होने तथा लॉकडाउन होने से भोजन पकाने की राशि विद्यार्थियों के व्यक्तिगत बैंक खाते में जारी की जा चुकी हैl जिससे एक लिंक के माध्यम से संस्था प्रधान यह जान सकता है कि उसके विद्यालय में किन किन विद्यार्थियों को उक्त राशि प्राप्त हुई हैl अगर नहीं हुई है तो वह जन शिक्षा केंद्र के माध्यम से वरिष्ठ कार्यालय को सूचित कर सकता हैl
◼ मध्यान्ह भोजन अनाज संबंधित सोसाइटी से प्राप्त कर विद्यार्थियों को वितरण करवाने की जिम्मेदारी संबंधित स्कूल की एसएमसी एवं स्व सहायता समूह की होगी। स्वसहायता समूह द्वारा बच्चों के घर घर जाकर उपरोक्त निश्चित मात्रा अनाज वितरण कर प्रमाणीकरण संस्था प्रधान के माध्यम से विकासखंड स्त्रोत समन्वयक को प्रस्तुत करना होगा।
लॉकडाउन के चलते बच्चों का खाद्य सुरक्षा भत्ता जारी
https://educationhubmp.blogspot.com/2020/04/blog-post_42.html
उपरोक्त वेबसाइट पर दी गई लिंक के माध्यम से शिक्षक अपने स्कूल के विद्यार्थियों के बैंक खातों में राशि जमा होने की पुष्टि सुनिश्चित कर लें अगर किसी कारणवश उनके बैंक खातों में राशि नहीं पहुंची है तो इसके संबंध में एक लिखित में जानकारी जन शिक्षक के माध्यम से विकासखंड स्त्रोत समन्वयक पहुंचाएं ताकि शेष रहे बच्चों के खाते में राशि जमा की जा सके।
[/pl_text]
[/pl_col]
[/pl_row]