careereducation

30 December 2021 Current Affairs in Hindi : 30 दिसंबर 2021 के सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स [पीडीएफ] – Study IG – SSC, UPSSSC, & Government Exam GK, GS Quiz in Hindi Digital Education Portal

30 December 2021 Current Affairs in Hindi : नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए 30 दिसंबर 2021 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स के प्रश्नों की श्रृंखला ले कर आये हैं। ये सभी Current Affairs, SSC, UPSSSC, UPTET और अन्य सभी एकदिवसी परिक्षा के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होंगे। इस आर्टिकल के अंत में आपको आज के करंट अफेयर्स की पी़डीएफ भी उपलब्ध करवाई गयी है। आप नीचे दिये गये लिंक से 30 दिसंबर 2021 के करंट अफेयर्स पीडीएफ डाउनलोड 2021 in hindi pdf की पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं।

30 december current affairs in hindi

30 December 2021 Current Affairs in Hindi

प्रश्न 1 : हाल ही में किस भारतीय को “ग्लोबल एनवायरमेंट एंड क्लाइमेट एक्शन सिटीजन अवार्ड 2021” प्रदान किया गया है?

उत्तर : विरल देसाई

  • इन्हें ग्रीन मैन के नाम से भी जाना जाता है।
  • इन्होंने हाल ही में गुजरात में Satyagrah Against Pollution अभियान शुरु किया था।
महत्वपूर्ण जानकारियाँ
एशिया पर्यावरण प्रवर्तन पुरस्कार (Asia Environment Enforcement Award) सुष्मिता लैंगर (पेंगुलिन के संरक्षण के लिए)
नर्मदा बचाओ आंदोलन में मुख्य भूमिका किसकी थी? मेधा पाटेकर
नर्मदा नदी पर मुख्य बाँध ओंकारेश्वर बाँध (मध्य प्रदेश)
सरदार सरोवर बाँध (गुजरात)
चिपको आंदोलन किसने चलाया था? सुंदरलाल बहुगुणा (उत्तराखंड से)
अपिक्को आंदोलन कहाँ से शुरु हुआ था? कर्नाटक

प्रश्न 2 : हाल ही में सामाजिक न्याय के लिए मदर टेरेसा मेमोरियल अवाॅर्ड 2021 प्रदान किया गया, ये कितने लोगों को मिला है?

उत्तर : डॉ अनिल प्रकाश जोशी, विद्युत मोहन, रिद्धिमा पाण्डेय

Join whatsapp for latest update
महत्वपूर्ण जानकारियाँ
राष्ट्रीय लोकमान्य तिलक पुरस्कार साइरस पूनावाला
सुभाषचंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार डॉ राजेंद्र भंडारी
इंदिरा गाँधी शांति पुरस्कार प्रथम फाउंडेश
गाँधी शांति पुरस्कार शेख मुजीबुर्रहमान
Topic wise History Quiz in Hindi


प्रश्न 3 : हाल ही में People for the ethical treatment of animals (PETA) इंडिया ने किसे वर्ष 2021 के लिए पर्सन ऑफ द ईयर नामित किया है?

Join telegram

उत्तर : आलिया भट्ट

महत्वपूर्ण जानकारियाँ
रेड डाटा बुक कौन प्रकाशित करता है IUCN द्वारा
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की स्थापना 5 जून 1972
पर्यावरण दिवस
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम का मुख्यालय कहाँ पर है नैरोबी, केन्या

30 दिसंबर 2021 के सभी महत्वपूरण करंट अफेयर्स

प्रश्न 4 : हाल ही में किसे राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है?

उत्तर : विक्रम मिश्री

  • ये चीन संबंधित मामलों के विशेषज्ञ हैं।
  • भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार – अजीत डोभाल
महत्वपूर्ण जानकारियाँ
बीएसएफ के प्रमुख पंकज कुमार सिंह
सीआरपीएफ के प्रमुख कुलदीप सिंह
सीआईएसएफ के प्रमुख शीलवर्धन
असम राइफल्स के प्रमुख प्रदीप चंद्रन

प्रश्न 5 : कोर्बेवैक्स (Corbevax) की निर्माता कंपनी है?

उत्तर : बायोलाॅजिकल-ई

  • भारत ने हाल ही में दो नई वैक्सीन को मंजूरी दी है।
    1. कोर्बेवैक्स
    2. कोवोवैक्स
महत्वपूर्ण जानकारियाँ
कोर्बेवैक्स (Corbevax) वैक्सीन को किस कंपनी द्वारा बनाया गया है बायोलाॅजिकल-ई (Biological-E)
कोवोवैक्स (Covovax) वैक्सीन को किस कंपनी द्वारा बनाया गया है सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India)

प्रश्न 6 : 28 दिसंबर 2021 को प्रधानमंत्री मोदी ने बीना-पनकी मल्टीप्रोडक्ट पाइपलाइन परियोजना का उद्घाटन किस राज्य में किया है?

उत्तर : उत्तर प्रदेश

  • मध्य प्रदेश के बीना से उत्तर प्रदेश के कानपुर तक पाइपलाइन का निर्माण किया जाएगा।
  • इसकी कुल लंबाई 365 किलोमीटर है।
महत्वपूर्ण जानकारियाँ
केन-बेतवा लिंक के बीच कौन सा टाइगर रिजर्व पड़ता है पन्ना टाइगर रिजर्व
माताटीला परियोजना बेतवा नदी पर
रेणुका बांध परियोजना हिमाचल प्रदेश
धौला सिद्ध परियोजना
गंगा एक्सप्रेस वे मेरठ से प्रयागराज (594 किलोमीटर)
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे लखनऊ से गाजीपुर
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे 1380 किलोमीटर

प्रश्न 7 : हाल ही में कैबिनेट की नियक्ति समिति ने किसे पंजाब नेशनल बैंक के अमडी और सीईओ के रुप में नियक्ति को मंजूरी दी है?

उत्तर : अतुल कुमार गोयल

महत्वपूर्ण जानकारियाँ
संसद टीवी के पहले सीईओ रवि कपूर
नाबार्ड के वर्तमान चेयरमैन गोविंद चिंतालू
नाबार्ड की स्थापना 12 जुलाई 1982
किस बैंक का नाम बदलकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया रखा गया था? इंपीरियल बैंक
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चेयरमैन दिनेश खारा

प्रश्न 8 : खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022-23 की मेजबानी किस राज्य को दी गई है?

उत्तर : भोपाल, मध्य प्रदेश

  • खेलो इंडिया गेम्स के अंतर्गत होने वाली प्रतियोगिताएँ –
    1. खेलो इंडिया यूथ गेम्स
    2. खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स
    3. खेलो इंडिया आइस हॉकी चैंपियशिप
    4. खेलो इंडिया शीत कालीन गेम्स
महत्वपूर्ण जानकारी
अंतर्राष्ट्रीय हाॅकी महासंघ के अध्यक्ष कौन हैं? नरेंद्र बत्रा
हाल ही में एशियन हाॅकी चैंपियनशिप ट्राफी के विजेता कौन हैं? दक्षिण कोरिया
बिरसा मुंडा स्टेडियम कहाँ पर है? राउरकेला, उड़ीसा
पावर सेक्टर में साइबर सिक्योरिटी लागू करने वाला भारत का पहला राज्य मध्य प्रदेश

प्रश्न 9 : आधुनिक युग के डार्विन कहे जाने वाले अमेरिका के किस जीवविज्ञानी का हाल ही में निधन हो गया है?

उत्तर : ई ओ विल्सन

  • इन्होंने चींटी पर अपना शोध किया है।
  • इनकी प्रमुख किताब – Sociobiology

प्रश्न 10 : 28 दिसंबर 2021 को दूरसंचार विभाग ने देश के कितने शहरों में वर्ष 2022 में 5G इंटरनेट सेवा शुरु करने की घोषणा की है?

उत्तर : 13 शहर

इन 13 शहरों में शुरु होगा 5जी
चंडीगढ़ गुरुग्राम
दिल्ली लखनऊ
अहमदाबाद जामनगर
गाँधीनगर कोलकाता
हैदराबाद मुंबई
पुणे बंग्लूरु
चेन्नई

हमारे द्वारा प्रकाशित समस्त प्रकार के रोजगार एवं अन्य खबरें संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जाती है। कृपया किसी प्रकार के रोजगार या खबर की सत्यता की जांच के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट विजिट करें | अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी शेयर न करे ! किसी भी रोजगार के लिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं ! डिजिटल एजुकेशन पोर्टल किसी भी खबर या रोजगार के लिए जवाबदेह नहीं होगा .

Team Digital Education Portal

शैक्षणिक समाचारों एवं सरकारी नौकरी की ताजा अपडेट प्राप्त करने के लिए फॉलो करें

Follow Us on Telegram
@digitaleducationportal
@govtnaukary

Follow Us on Facebook
@digitaleducationportal @10th12thPassGovenmentJobIndia

Follow Us on Whatsapp
@DigiEduPortal
@govtjobalert

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Please Close Ad Blocker

हमारी साइट पर विज्ञापन दिखाने की अनुमति दें लगता है कि आप विज्ञापन रोकने वाला सॉफ़्टवेयर इस्तेमाल कर रहे हैं. कृपया इसे बंद करें|