किसानों की बल्ले बल्ले बिहार सरकार ने दिया बड़ा तोहफा | बिहार के कृषि मंत्री
किसानों की बल्ले बल्ले बिहार सरकार ने दिया बड़ा तोहफा | बिहार के कृषि मंत्री
न्यूज डेस्क: बिहार में किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए सरकार कई स्तर पर काम कर रही हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की बिहार सरकार राज्य में खेती करने वाले किसानों को सब्जी का बीज देगी। जिसे किसान अपनी खेतों में लगा सकते हैं।
बिहार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने कहा है की गेहूं व धान के बाद अब सब्जी बीज भी किसानों को बिहार बीज निगम के द्वारा दिया जायेगा। इसकी ऑनलाइन डिलीवरी कराई जाएगी। जो किसान सब्जी का बीज लेना चाहते हैं वो ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।
कृषि मंत्री ने कहा की बिहार राज्य बीज निगम (बीआरबीएन) अब किसानों को सब्जी बीज भी उपलब्ध कराएगा।
किसानों की बल्ले बल्ले बिहार सरकार ने दिया बड़ा तोहफा
साथ ही साथ क्यू आर कोड के माध्यम से बीजों के स्रोत की ट्रेकिंग होगी।
अबतक बीज निगम किसानों को धान और गेहूं का बीज उपलब्ध कराता था।
आपको बता दें की सब्जी की ये बीज उच्च गुणवत्ता वाली होगी।
इससे किसानों को पैदावार ज्यादा होगा तथा इससे उनकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त वृद्धि होगी।
बिहार के किसान इसका लाभ उठा सकते हैं।