
गत नवंबर माह में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सीएम राज्य विद्यालयों के प्राचार्य , उच्च माध्यमिक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक ,प्राथमिक शिक्षक के पद पर परीक्षा का आयोजन किया था।
इस परीक्षा में लगभग 30,000 से अधिक शिक्षकों द्वारा आवेदन किया गया था।
ये रहेगी सीएम राइज स्कूल Cm Rise School में पद संरचना
स्कूल शिक्षा विभाग के 275 सीएम राइज cm Rise विद्यालयों की पद संरचना के अनुसार
💁 275 पद प्राचार्य हेतु
💁275 पद उप प्राचार्य हेतु
💁 275 पद हेड मास्टर माध्यमिक विद्यालय
💁 275 पद हेड मास्टर प्राथमिक विद्यालय के हैं
इसके साथ ही इन विद्यालयों में
⏩22 पद उच्च माध्यमिक शिक्षक हेतु (जिला स्तर पर अधिक)
⏩12 पद माध्यमिक शिक्षक हेतु
⏩05 पद प्राथमिक शिक्षक हेतु
⏩ 02 पद प्री -प्राथमिक शिक्षक हेतु हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उप प्राचार्य के 275 पदों हेतु आयोजित कराई गई परीक्षा में 50% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले उच्च माध्यमिक शिक्षकों/ व्याख्याता को पात्र माना गया है. जिनमें से 60% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले उच्च माध्यमिक शिक्षकों / व्याख्याता को सीधे ही इन विद्यालयों के रिक्त पदों पर पदस्थापना हेतु पात्र मानकर इनका साक्षात्कार आयोजित किया गया है। ऐसी संभावना है कि 60% से अधिक अंक वाले लगभग 200 उच्च माध्यमिक शिक्षक/ व्याख्याता उप प्राचार्य पद हेतु चयनित हुए हैं। जिन्हें प्राचार्य पद हेतु अवसर दिया गया है। पूर्व के चरण में लगभग 200 प्राचार्य द्वारा इन विद्यालयों के प्राचार्य पद हेतु दिए गए साक्षात्कार में से अंतिम रूप से लगभग 70 प्राचार्य चयनित हो सके थे ऐसे में दूसरे चरण में भी लिए गए साक्षात्कार से 80 से 100 प्राचार्य चयनित होने की संभावना है।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा उप प्राचार्य के 275 पदों का परीक्षा परिणाम जारी ना करके वर्तमान में 60% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले उच्च माध्यमिक शिक्षकों/ व्याख्याता को ही प्राचार्य पद के साक्षात्कार हेतु बुलाया गया है। ऐसे में 50% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले उच्च माध्यमिक शिक्षक व व्याख्याता बहुत बेसब्री से इस पद हेतु संपूर्ण परीक्षा परिणाम घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं।
अब जबकि प्राचार्य पद हेतु साक्षात्कार संपादित हो चुका है ऐसे में स्कूल शिक्षा विभाग शीघ्र या यूं कहें एक या दो दिवस में उप प्राचार्य परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी शिक्षकों के लिए विद्यालय चयन अर्थात चॉइस फिलिंग का कार्य प्रारंभ कर सकता है। चॉइस फिलिंग का कार्य पूर्ण होने के पश्चात ही अंतिम रूप से उप प्राचार्य पद का परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है।
हमारे द्वारा प्रकाशित समस्त प्रकार के रोजगार एवं अन्य खबरें संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जाती है। कृपया किसी प्रकार के रोजगार या खबर की सत्यता की जांच के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट विजिट करें | अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी शेयर न करे ! किसी भी रोजगार के लिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं ! डिजिटल एजुकेशन पोर्टल किसी भी खबर या रोजगार के लिए जवाबदेह नहीं होगा .
Team Digital Education Portal
शैक्षणिक समाचारों एवं सरकारी नौकरी की ताजा अपडेट प्राप्त करने के लिए फॉलो करें |
||
---|---|---|
Follow Us on Telegram @digitaleducationportal @govtnaukary |
Follow Us on Facebook @digitaleducationportal @10th12thPassGovenmentJobIndia |
Follow Us on Whatsapp @DigiEduPortal @govtjobalert |