CLAT 2020: इस बार क्लैट की परीक्षा में बिहारी छात्राओं ने परचम लहरा दिया है। पहले दो स्थान पर बिहारी छात्राओं ने कब्जा जमाया है। पटेल नगर निवासी अपराजिता ने देशभर में टॉप किया है। दूसरे स्थान पर राजधानी के विजय नगर निवासी आद्या सिंह रही आद्या मूल रूप से सहरसा की रहने वाली है। पहली बार पहला और दूसरा स्थान बिहारी प्रतिभा को मिला है। सबसे बड़ी बात दोनों टॉपर बेटियां हैं। दोनों ही पटना की हैं। पहली टॉपर ने पटना से तैयारी की। वहीं दूसरी ने जोधपुर से तैयारी की। दोनों अपनी सफलता में संस्थान का योगदान मानती हैं। क्लैट 2020 का रिजल्ट सोमवार को घोषित कर दिया गया था। ऑल इंडिया में पहला स्थान प्राप्त करने वाली अपराजिता को 127.25 अंक मिले हैं।
पटेल नगर में उसका परिवार रहता है।
अपराजिता ने 12वीं नॉट्रेडेम एकेडमी से की है। वो कॉमर्स की छात्रा रही है। उन्होंने बताया कि मैंने 10वीं में तय कर लिया था कि मैं लॉ पढूंगी। स्कूलिंग के साथ-साथ 12वीं और क्लैट की तैयारी को बहुत मैनेज करना पड़ा। लेकिन लॉकडाउन के छह महीनों में मुझे पढ़ने की पूरी छूट मिली। पिता संजय कुमार उपाध्याय सर्विस करते हैं और माता प्रियंका कुमारी गृहिणी हैं। वे कहती हैं कोई सफलता पाने के लिए आपकों को मेहनत करनी होगी। अब अच्छे लॉ कॉलेज में नामांकन लेना है। वहीं श्रुति कुमारी को क्लैट की परीक्षा में ऑल इंडिया में 740 रैंक प्राप्त हुआ है। पिता मणीन्द्र सिंह पटना हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। मां सरिता गृहिणी है। सेंट जोसेफ कॉवेंट हाई स्कूल से बांकीपुर से स्कूलिंग की है। 12वीं 97.4 प्रतिशत अंक मिले थे।
लॉ कॉलेज में नामांकन के लिए पहली मेधा सूची जारी
पटना। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) का रिजल्ट सोमवार देर शाम जारी हुआ। रिजल्ट को ऑफिशियल वेबसाइट clatconsortiumofnlu. ac. in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही पहली मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी गयी है। फर्स्ट काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन मंगलवार से शुरू हो गए। इसके बाद नौ से एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मेरिट लिस्ट के आधार पर काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है।
काउंसिलिंग फीस के रूप में प्रत्येक छात्रों को 50 हजार रुपये छह से सात अक्टूबर को जमा कराना होगा। इसके लिए एक विंडो शुरू की जायेगी। बाद में यूनिवर्सिटी फीस के रूप में जोड़ दी जाएगी।
’ पटेल नगर निवासी अपराजिता ने नॉट्रेडम एकेडमी से की है बारहवीं तक की पढ़ाई
’ दूसरे स्थान पर टॉपर रही विजय नगर की आद्या मूल रूप से सहरसा की रहने वाली है