
CM rise school principal list, CM vice Principal selection, सीएम राइज स्कूल प्राचार्य सूची , सर्व सुविधा युक्त स्कूल, education, DIGITAL EDUCATION PORTAL,
मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना सीएम राइज अंतर्गत प्राचार्य का साक्षात्कार के आधार पर चयन किया गया है। मध्य प्रदेश शासन द्वारा चयनित प्राचार्य को विभिन्न पैमानों के आधार पर साक्षात्कार लिया गया। अब इन चयनित प्राचार्य का प्रशिक्षण 9 दिसंबर से भोपाल में प्रारंभ होने जा रहा है। डीपीआई द्वारा प्रथम चरण में चयनित प्राचार्य को प्रशिक्षण लेने हेतु निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
CM Rise School Principal Selection
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विमर्श पोर्टल के माध्यम से शासन की महत्वकांक्षी योजना सीएम राइस स्कूल के लिए शिक्षकों एवं प्राचार्य की चयन प्रक्रिया हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों के आधार पर कक्षा 1 से 5 एवं 6 से 8 पढ़ाने के इच्छुक स्कूल शिक्षा विभाग एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के शिक्षकों की परीक्षा 28 नवंबर 2021 को आयोजित की गई। सीएम राइस स्कूलों के लिए प्राचार्य के चयन की प्रक्रिया इंटरव्यू के माध्यम से संपन्न की गई। आपको बता दें कि प्राचार्य के चयन हेतु साक्षात्कार का आयोजन संभाग स्तर पर 25 ,26 एवं 27 नवंबर 2021 को किया गया। सीएम राइस स्कूलों के लिए साक्षात्कार एवं रिवार्ड के आधार पर प्राप्तांको के अनुसार चयन समिति द्वारा 276 प्राचार्य के विरुद्ध 131 प्राचार्य का चयन किया गया है।
सीएम राइज प्राचार्य प्रशिक्षण
लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा सीएम राइस स्कूलों के लिए प्राचार्य की चयन प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात प्रथम चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम भोपाल में 9 दिसंबर 2021 से आयोजित किया जाना है। इस हेतु डीपीआई भोपाल द्वारा संबंधित प्राचार्य की सूची जारी कर दी गई है।
आपको बता दें कि प्रथम चरण में चयनित कुल 131 प्राचार्य में से 69 प्राचार्य का प्रशिक्षण प्रथम चरण में 9 दिसंबर से आयोजित किया जा रहा है। इन प्राचार्य को प्रशासन अकादमी भोपाल में 9 दिसंबर 2021 को प्रातः 9:00 बजे तक अपनी उपस्थिति देना अनिवार्य होगा।
CM Rise School Principal List सीएम राइज स्कूलों के लिए चयनित प्राचार्य की सूची 👇
मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग डीपीआई भोपाल द्वारा साक्षात्कार के आधार पर चयनित किए गए 131 प्राचार्य की सूची जारी कर दी गई है। डिजिटल एजुकेशन पोर्टल क सुविधा के लिए यहां पर चयनित प्राचार्य की सूची की पीडीएफ फाइल उपलब्ध करवा रहा है।
Cm Rise School Training List
सीएम राइस स्कूल के लिए चयनित प्राचार्य के प्रथम चरण की सूची जारी की गई हैं। Cm राइज विद्यालयों के लिए उपरोक्त सूची में अंकित प्राचार्यो को सूचित करें कि वह 9 दिसंबर को प्रातः 9:00 बजे प्रशासन अकादमी में दो दिवसीय उन्मुखीकरण हेतु उपस्थित रहे । पत्र कल जारी किया जाएगा। सभी से अनुरोध है कि सर्वसम्बंधितो को आज ही सूचित करे है। उन्मुखीकरण में सभी की उपस्थिति अनिवार्य है👇


हमारे द्वारा प्रकाशित समस्त प्रकार के रोजगार एवं अन्य खबरें संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जाती है। कृपया किसी प्रकार के रोजगार या खबर की सत्यता की जांच के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट विजिट करें | अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी शेयर न करे ! किसी भी रोजगार के लिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं ! डिजिटल एजुकेशन पोर्टल किसी भी खबर या रोजगार के लिए जवाबदेह नहीं होगा
Team Digital Education Portal