
रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 20.7 डिग्रीसे. दर्ज किया गया।
भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। बर्फीली हवाएं चलने के कारण राजधानी सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में क ड़ाके की ठंड पड़ रही है। 15 जिले शीत लहर की चपेट में हैं। राजधानी में भी 54 वर्ष बार न्यूनतम तापमान में इतनी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम के सक्रिय नहीं रहने। आसपास एक दम साफ रहने के साथ ही हवा का रुख उत्तरी बना रहने से राजधानी सहित पूरे मध्यप्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। इस तरह की स्थिति अभी तीन दिन तक बनी रह सकती है। इसके बाद हवाओं का रुख बदलने से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगेगी।
मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 20.7 डिग्रीसे. दर्ज किया गया। जो सामान्य से छह डिग्रीसे.कम रहा। न्यूनतम तापमान चार डिग्रीसे. रहने और दिन का तापमान सामान्य से सात डिग्रीसे. कम रहने से भोपाल में शीतल दिन रहा। सोमवार को भी शहर में शीतल दिन बना रहने की संभावना है। साथ ही शीतलहर भी रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। वेदर सिस्टम नहीं रहने से आसमान भी साफ है। हवा का रुख लगातार उत्तरी बना हुआ है।
उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण पूरे प्रदेश में ठंड पड़ रही है। अभी दो-तीन दिन तक ठंड के तेवर इसी तरह तीखे बने रहने की संभावना है। इसके बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत की तरफ बढ़ने से हवाओं के रुख में बदलाव होने के आसार हैं। हवाओं के साथ नमी आने से रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगेगी। इससे ठंड से कुछ राहत मिलने लगेगी
- #MP Weather Update
- #Bhopal News in Hindi
- #Bhopal Latest News
- #Bhopal Samachar
- #MP News in Hindi
- #Madhya Pradesh News
- #भोपाल समाचार
- #मध्य प्रदेश समाचार
हमारे द्वारा प्रकाशित समस्त प्रकार के रोजगार एवं अन्य खबरें संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जाती है। कृपया किसी प्रकार के रोजगार या खबर की सत्यता की जांच के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट विजिट करें | अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी शेयर न करे ! किसी भी रोजगार के लिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं ! डिजिटल एजुकेशन पोर्टल किसी भी खबर या रोजगार के लिए जवाबदेह नहीं होगा .
Team Digital Education Portal
शैक्षणिक समाचारों एवं सरकारी नौकरी की ताजा अपडेट प्राप्त करने के लिए फॉलो करें |
||
---|---|---|
Follow Us on Telegram @digitaleducationportal @govtnaukary |
Follow Us on Facebook @digitaleducationportal @10th12thPassGovenmentJobIndia |
Follow Us on Whatsapp @DigiEduPortal @govtjobalert |