education

Gorakhpur Weather: बारिश थमते ही गर्मी शुरू, आज 32 डिग्री तापमान रहने का अनुमान

गोरखपुर, जेएनएन। बारिश थमते ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस रहा। आज शनिवार को 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके साथ न्यूनतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। गुरुवार से शाम साढ़े पांच बजे से शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे तक जिले में 71.8 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। उत्तर प्रदेश के ऊपर बना निम्न वायुदाब का क्षेत्र उत्तर की तरफ खिसक गया है। इसके चलते यहां बारिश थमी हैं।

बारिश ने बस्ती में तोड़ा 30 वर्षों का रिकार्ड

बस्ती जिले में बारिश ने पिछले 30 वर्षों का रिकार्ड तोड़ा है। वहां गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे से शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच 290 मिलीमीटर बारिश हुई है।

पिछले तीस वर्षों में सितंबर माह में बस्ती में एक ही दिन में कभी भी इतनी बारिश नहीं हुई है, जबकि पिछले चौबीस घंटे में महराजगंज जिले में 96 व सिद्धार्थनगर जिले में 110.1 मिमी बारिश हुई है।

जानें, किस कारण थमी है बारिश

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय का कहना था कि पूर्वी उत्तर प्रदेश पर एक निम्न वायु दबाव का क्षेत्र बना हुआ था। इसके साथ ही साथ ऊपरी हवा में चक्रवाती हवा का क्षेत्र 18000 फीट तक बना हुआ था। इसके चलते बारिश हो रही थी। यह उत्तर पूर्व की ओर बढ़ गया है।

इसके चलते अब गोरखपुर क्षेत्र में बारिश थम चुकी है। इस सिस्टम के चलते अब नेपाल व बिहार की तरफ बारिश होगी। पिछले चौबीस घंटे में बस्ती में 290 मिमी बारिश हुई है। वहां पिछले 30 वर्षों में सितंबर माह में कभी भी इतनी बारिश नहीं हुई है।

Join whatsapp for latest update

बारिश के कारण गोरखपुर शहर में ही स्थिति काफी खराब चल रही है। अभी भी कई मोहल्‍लों में पानी लगा हुआ है। नागरिक बड़ी मुश्किल से अपने घरों से निकल पा रहे हैं।

शहर के सिंघडि़यां में स्थिति अभी भी बहुत खराब है। वहां के कई लोगों ने दूसरे के घर शरण ले ली है। पानी घटने पर वह अपने घरों को वापस होंगे।

Join telegram
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Please Close Ad Blocker

हमारी साइट पर विज्ञापन दिखाने की अनुमति दें लगता है कि आप विज्ञापन रोकने वाला सॉफ़्टवेयर इस्तेमाल कर रहे हैं. कृपया इसे बंद करें|