educationexam

HPPSC ने जारी की प्रशासनिक और न्यायिक सेवा की मुख्य परीक्षा की तिथियां

नई दिल्ली| हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रशासनिक सेवा और न्यायिक सेवा की मुख्य परीक्षा की संशोधित तारीखें व कार्यक्रम जारी कर दिया है। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा की परीक्षाएं दिसंबर में शुरु होंगी जबकि न्यायिक सेवाओं की परीक्षाएं नवंबर के महीने में होंगी।
हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा की परीक्षाएं 1 से 7 दिसंबर तक चलेंगी। ये परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चलेगी। अंग्रेजी का पेपर सुबह 9 से 12 बजे तक चलेगा।

हिमाचल प्रदेश न्यायिक परीक्षा की मुख्य परीक्षा 25 नवमबर को शुरू होतक 28 नवंबर 2020 तक चलेंगी।परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से 1 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 से 5 बजे तक चलेगी।

संशोधित शिड्यूल के अनुसार हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा 2019 की परीक्षाएं शिमला और धर्मशाला में कराई जाएंगी। वहीं हिमाचल प्रदेश न्यायिक परीक्षा 2019 की मुख्य परीक्षा शिमला में कराई जाएंगी। जल्द ही एडमिट कार्ड और दिशा निर्देश आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Please Close Ad Blocker

हमारी साइट पर विज्ञापन दिखाने की अनुमति दें लगता है कि आप विज्ञापन रोकने वाला सॉफ़्टवेयर इस्तेमाल कर रहे हैं. कृपया इसे बंद करें|