Govt Scheme

किसान सुविधा 2022: रजिस्ट्रेशन, एप्लीकेशन स्टेटस व डाउनलोड Kisan Suvidha एप्प – Digital Education Portal

Kisan Suvidha Online Registration | किसान सुविधा एप्लीकेशन स्टेटस | किसान सुविधा रजिस्ट्रेशन | Kisan Suvidha App Download | Kisan Suvidha ऑनलाइन आवेदन |

किसानों का विकास करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाता है। इन योजनाओं के माध्यम से किसानों को आर्थिक एवं सामाजिक सहायता मुहैया कराई जाती है। हाल ही में सरकार द्वारा किसान सुविधा ऐप लॉन्च किया गया है। इस ऐप के माध्यम से किसानों को खेती से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस लेख के माध्यम से आपको Kisan Suvidha app का पूरा ब्यौरा प्रदान किया जाएगा। आप इस लेख को पढ़कर इस योजना के लाभ, उद्देश्य, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन करने की प्रक्रिया आदि से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। तो यदि आप किसान सुविधा ऐप 2022 का उपयोग करना चाहते हैं तो आपसे निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को ध्यान पूर्वक पढ़े।

Kisan Suvidha 2022

सरकार द्वारा किसान सुविधा ऐप/पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस ऐप/पोर्टल के माध्यम से किसानों को खेती से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्रदान की जाएंगी। इस ऐप के माध्यम से बाजार मूल्य, मौसम, कृषि इनपुट, डीलरों की जानकारी, कीट और फसल रोगों की पहचान और प्रबंधन आदि जैसे जानकारियां किसानों को उपलब्ध करवाई जाएंगी। जिससे की फसल की गुणवत्ता में सुधार किया जा सके। इस ऐप/पोर्टल को हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपयोग किया जा सकता है।

Kisan Suvidha ऐप/पोर्टल का उपयोग करने के लिए किसानों को किसी भी प्रकार का शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। इस पोर्टल पर डाटा जिला और ब्लॉक स्तर पर राज्य द्वारा नियंत्रित किया जाता है। किसान सुविधा ऐप/पोर्टल को सेवादल सीडैक मुंबई के सहयोग से कृषि सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग की टीम द्वारा विकसित किया गया है।

किसान सुविधा पोर्टल/ऐप पर उपलब्ध सुविधाएं

किसान सुविधा पोर्टल/ऐप पर विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध हैं जो कि कुछ इस प्रकार है।

मौसम

इस विकल्प के माध्यम से मौसम से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। किसानों द्वारा मौसम का अनुमान अगले 5 दिनों के लिए लगाया जा सकता है। जिसे देखकर किसान फसल को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी तैयारी कर सकते हैं।

डीलर्स

इस विकल्प पर किसान सभी डीलर से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिसमें डीलर का नाम, मोबाइल नंबर, पता आदि से संबंधित जानकारी होगी। अब किसानों को डीलर से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। क्योंकि इस ऐप के माध्यम से उनको डीलर का पूरा ब्यौरा प्रदान किया जाएगा।

Join whatsapp for latest update

मार्केट प्राइस

मार्केट प्राइस विकल्प के अंतर्गत किसानों द्वारा सभी फसल का मूल्य से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। किसानों द्वारा विभिन्न राज्यों की मार्केट प्राइस से संबंधित जानकारी भी इस विकल्प के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

प्लांट प्रोटक्शन

किसानों द्वारा अपनी फसल का संरक्षण करने से संबंधित जानकारी भी इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा प्रत्येक फसल में कीट दूर करने का तरीका एवं कीटनाशकों के प्रबंधन करने का उपाय भी किसानों को प्रदान किया जाएगा।

Join telegram

फोटो अपलोड

यदि किसानों की फसल की स्तिथि ठीक नहीं है तो किसान अपनी फसल का फोटो अपलोड कर सकता है। जिसके पश्चात उनको कृषि विशेषज्ञों के माध्यम सलाह प्रदान की जाएगी।

एग्रो एडवाइजरीज

इस ऐप के माध्यम से किसानों द्वारा कृषि विशेषज्ञों की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। किसान इन विशेषज्ञों से संपर्क करके उनकी राय प्राप्त कर सकते हैं।

किसान कॉल सेंटर

इस पोर्टल पर किसान कॉल सेंटर का नंबर भी उपलब्ध है। किसानों द्वारा इस नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।

सॉइल हेल्थ कार्ड

इस विकल्प के माध्यम से सॉइल हेल्थ कार्ड से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जिससे कि किसान अपने खेत के अनुसार कीटनाशकों का उपयोग कर सकें।

कोल्ड स्टोरेज एवं गोडाउन

इस विकल्प के माध्यम से किसानों द्वारा अपने-अपने राज्य एवं जिलों का चयन करके जिलों में उपलब्ध गोदाम एवं कोल्ड स्टोरेज की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Key Highlights Of Kisan Suvidha 2022

पोर्टल का नाम किसान सुविधा
किसने आरंभ किया भारत सरकार
लाभार्थी देश के किसान
उद्देश्य किसानों को फसलों से संबंधित जानकारी प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइट यहां क्लिक करें
साल 2022

किसान सुविधा पोर्टल का उद्देश्य

Kisan Suvidha 2022 का मुख्य उद्देश्य किसानों को फसल से संबंधित जानकारी प्रदान करना है। जिससे कि वह फसल की गुणवत्ता में सुधार कर सकें। इस पोर्टल के माध्यम से किसानों को फसल से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी प्रदान की जाएगी जिससे कि वह जागरूक होंगे एवं फसल में सुधार कर सकेंगे। इसके अलावा इस पोर्टल के माध्यम से किसानों को कई अन्य सुविधाएं जैसे कि कोल्ड स्टोरेज, गोडाउन, प्लांट की जानकारी, मौसम की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। किसानों द्वारा इस पोर्टल का उपयोग करके अपनी समस्याओं का समाधान भी किया जा सकेगा। यह पोर्टल किसानों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाएगा। इसके अलावा इस पोर्टल के माध्यम से किसानों के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।

किसान सुविधा ऐप के लाभ तथा विशेषताएं

  • सरकार द्वारा किसान सुविधा ऐप/पोर्टल लॉन्च किया गया है।
  • इस ऐप/पोर्टल के माध्यम से किसानों को खेती से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्रदान की जाएंगी।
  • इस ऐप के माध्यम से बाजार मूल्य, मौसम, कृषि इनपुट, डीलरों की जानकारी, कीट और फसल रोगों की पहचान और प्रबंधन आदि जैसे जानकारियां किसानों को उपलब्ध करवाई जाएंगी।
  • जिससे की फसल की गुणवत्ता में सुधार किया जा सके।
  • इस ऐप/पोर्टल को हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपयोग किया जा सकता है।
  • किसान सुविधा ऐप/पोर्टल का उपयोग करने के लिए किसानों को किसी भी प्रकार का शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।
  • इस पोर्टल पर डाटा जिला और ब्लॉक स्तर पर राज्य द्वारा नियंत्रित किया जाता है।
  • किसान सुविधा ऐप/पोर्टल को सेवादल सीडैक मुंबई के सहयोग से कृषि सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग की टीम द्वारा विकसित किया गया है।

किसान सुविधा ऐप पर रजिस्टर करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको अपने मोबाइल फोन में किसान सुविधा ऐप खोलना होगा।
  • इसके पश्चात आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • इसके पश्चात आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप किसान सुविधा एप पर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

किसान सुविधा ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा।
  • इसके पश्चात आपको सर्च बॉक्स में किसान सुविधा एप दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक सूची खुलकर आएगी।
  • इस सूची में आपको किसान सुविधा एप के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आप को इंस्टॉल कर विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • किसान सुविधा एप आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगा।

पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

किसान सुविधा
  • अब आपके सामने होम पेज खोलकर आएगा।
  • आपको होम पेज पर रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

किसान सुविधा पोर्टल पर उपलब्ध कुछ महत्वपूर्ण लिंक

हमारे द्वारा प्रकाशित समस्त प्रकार के रोजगार एवं अन्य खबरें संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जाती है। कृपया किसी प्रकार के रोजगार या खबर की सत्यता की जांच के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट विजिट करें | अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी शेयर न करे ! किसी भी रोजगार के लिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं ! डिजिटल एजुकेशन पोर्टल किसी भी खबर या रोजगार के लिए जवाबदेह नहीं होगा .

Team Digital Education Portal

शैक्षणिक समाचारों एवं सरकारी नौकरी की ताजा अपडेट प्राप्त करने के लिए फॉलो करें

Follow Us on Telegram
@digitaleducationportal
@govtnaukary

Follow Us on Facebook
@digitaleducationportal @10th12thPassGovenmentJobIndia

Follow Us on Whatsapp
@DigiEduPortal
@govtjobalert

Show More

Leave a Reply

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please Close Adblocker to show content