माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल केवल ऑनलाइन रजिस्टर्ड बच्चे ही दे पाएंगे शिक्षा मंडल की परीक्षा 31 अक्टूबर तक मंडल की वेबसाइट पर करना होगा रजिस्ट्रेशन
माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा सत्र 2020 21 हेतु शासकीय विद्यालय एवं मंडल से मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में प्रवेश की तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई थी। इसके पश्चात समस्त स्कूलों द्वारा प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद प्रत्येक विद्यार्थी का ऑनलाइन नामांकन मंडल की वेबसाइट पर अपडेट करना अनिवार्य किया गया है ।
इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आज एक पत्र जारी किया गया जिसके अनुसार 31 अक्टूबर 2020 तक समस्त शासकीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों को प्रवेशित बच्चों के नामांकन की जानकारी मंडल की वेबसाइट पर ऑनलाइन दर्ज करना अनिवार्य होगा।
जिन विद्यार्थियों की जानकारी मंडल की वेबसाइट पर स्कूल द्वारा नहीं चढ़ाई जाएगी वह विद्यार्थी मंडल की परीक्षा देने से वंचित रहेंगे एवं अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाएंगे।
अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया गया आदेश देखें