Competitioneducation

मध्यप्रदेश राज्य ऑनलाइन जैवविविधता क्विज —2021 (राष्ट्रीय स्तर) , ऑनलाइन क्विज 2021 का आयोजन सुबह 06:00 से रात 10:00 बजे तक, जल्दी करे रजिस्ट्रेशन

मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड द्वारा जैवविविधता धरोहर,जैवविविधता संरक्षण, प्राकृतिक संसाधन, जलवायु परिवर्तन तथा पर्यावरण आदि विषयों के प्रति जागरूकता फैलाने और ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से 24 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्तर पर mp.mygov.in मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता ऑनलाइन क्विज 2021 का आयोजन सुबह 06:00 से रात 10:00 बजे तक किया जा रहा है। मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड द्वारा कोविड-19 की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता ऑनलाईन क्विज़- 2021 का आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन my.gov.in ऑनल पोर्टल पर किया जा रहा है। प्रतियोगिता में सभी वर्ग के प्रतिभागी (विद्यार्थियों एवं जनसामान्य) प्रतियोगिता में भाग ले सकते है।


यह क्विज ऑनलाइन पोर्टल पर आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में सभी वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में शामिल होने के नियम इस प्रकार हैं—

  • क्विज 24 अक्टूबर को पूरे दिन ऑनलाइन आयोजित होगी।
  • प्रतिभागी सुबह 06:00 से रात 10:00 बजे के मध्य किसी भी समय ऑनलाइन पंजीयन कर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
  • पंजीयन प्रक्रिया प्रतियोगिता प्रारंभ होने के 05 मिनिट पहले की जाएगी एवं रजिस्ट्रेशन के बाद क्विज आरंभ हो जाएगी।
  • क्विज का समय कुल 10 मिनिट होगा एवं पंजीयन सह परीक्षा की कुल अवधि 15 मिनिट होगी।
  • प्रतिभागी विद्यालयों एवं विद्यार्थियों को 4जी नेटवर्क का उपयोग करना अनिवार्य होगा।

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

रजिस्ट्रेशन निम्नानुसार प्रारंभ करें

  • गूगल सर्च में mp.mygov.in लिखकर सर्च करें।
  • मध्यप्रदेश ऑनलाइन जैवविविधता क्विज —2021 पर क्लिक करने के उपरांत क्विज का प्रथम लॉगईन क्विज पेज खुलेगा।
  • क्विज के लिए रजिस्ट्रेशन mp.mygov.in पर होगा इसमें रजिस्ट्रेशन कर क्विज में भाग लिया जा सकता है।
  • क्विज में 30 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे जिसमें से एक सही उत्तर का चयन प्रतिभागी द्वारा किया जाएगा।
  • For registration https://auth.mygov.in/hi/user/register?destination=oauth2/register/mygovmadhyapradesh

जैव विविधता क्विज हेतु रजिस्ट्रेशन एवं लॉगइन लिंक

मध्यप्रदेश जैव विविधता क्विज के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऊपर दर्शाई गई हैं। यदि आपका पहले से माईजीओवी पर अकाउंट है , तो आप लॉगिन कर सकते हैं। डिजिटल एजुकेशन पोर्टल आपकी सुविधा के लिए यहां पर लॉगिन एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान कर रहा है । नीचे दिए जा रहे स्क्रीनशॉट को फॉलो करते हुए आप माय जीओवी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अथवा लॉगिन कर सकते हैं।

माय जीओवी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए यहां क्लिक करें

यदि आपका पहले से माई जीओवी पोर्टल पर अकाउंट है तो लॉगिन करने के लिए यहां क्लिक करें

माय जीओवी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन एवं लॉगइन के पश्चात क्विज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

Join whatsapp for latest update

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  • एक मोबाईल नम्बर एवं एक ईमेल आईडी से केवल एक समय ही पंजीकृत किया जा सकता है।
  • पंजीयन किये बिना प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया जा सकेगा।
  • प्रतिभागी द्वारा लॉगईन जिस मोबाईल नम्बर से किया जावेगा, उस नम्बर परएक OTP प्राप्त होगा, जो प्रतियोगिता हेतु अनिवार्य है।
  • जिन प्रतिभागी का पूर्व में लॉगईन आई.डी. है। वह सीधे ही उस लॉगईन आई.डी. से प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
  • अन्य प्रतिभागी my.gov.in पर जाकर लॉगईन आई.डी. तुरन्त बना सकते है।
  • दिशानिर्देशानुसार पंजीयन प्रक्रिया का पालन नहीं किये जाने अथवा नेटवर्क समस्या के कारण पंजीयन नहीं होने पर पंजीयन कर्ता जवाबदेह होगा।

देश भर से होगा विजेताओं का चयन

  • विजेताओं का चयन सही उत्तर के आधार पर कंप्यूटर द्वारा जनरेट किया जाएगा।
  • क्विज में देश भर से टॉप —100 विजेताओं को मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।•
  • सभी प्रतिभागियों को ई सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।

जैवविविधता परीक्षा का प्रारूप

  • परीक्षा में कुल 30 प्रश्न होंगे।
  • सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे अर्थात् प्रत्येक प्रश्न के 04 विकल्प होंगे।
  • जिनमें से एक सही उत्तर का चयन प्रतिभागी द्वारा किया जायेगा।
  • ऋणात्मक गणना नहीं की जावेगी।

परीक्षा का परिणाम

परीक्षा के परिणामों की घोषणा प्रतियोगिता के एक सप्ताह उपरान्त ऑनलाईन किया जावेगा। विजेताओं का परिणाम मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड की वेबसाईट [email protected] पर घोषित किया जावेगा।

मध्यप्रदेश राज्य ऑनलाईन जैवविविधता क्विज 2021 के पुरस्कार का वितरण

  • कम्प्यूटर द्वारा चयनित टॉप 100 विजेताओं को बोर्ड द्वारा पुरस्कृत किया जावेगा।
  • विजेताओं के पहचान पत्र एवं पता वेरिफिकेशन के उपरान्त ही पुरस्कार प्रेषित किए जायेंगे।
  • सभी विजेताओं को पत्र वेरिफिकेशन के पश्चात् गिफ्ट हैम्पर पंजीकृत ऑनलाईन पते पर प्रेषित किये जायेंगे।
  • प्रतिभागियों को प्रतिभागिता ई-प्रमाण पत्र प्रदान किया जावेगा।
  • पंजीकृत पते में कोई त्रुटि होने पर बोर्ड की जवाबदारी नहीं होगी।

अगर आप को डिजिटल एजुकेशन पोर्टल द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अधिक से अधिक शिक्षकों के साथ शेयर करने का कष्ट करें|

Join telegram
Follow us on google news - digital education portal
Follow Us On Google News – Digital Education Portal

हमारे द्वारा प्रकाशित समस्त प्रकार के रोजगार एवं अन्य खबरें संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जाती है। कृपया किसी प्रकार के रोजगार या खबर की सत्यता की जांच के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट विजिट करें | अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी शेयर न करे ! किसी भी रोजगार के लिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं ! डिजिटल एजुकेशन पोर्टल किसी भी खबर या रोजगार के लिए जवाबदेह नहीं होगा

Team Digital Education Portal

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Please Close Ad Blocker

हमारी साइट पर विज्ञापन दिखाने की अनुमति दें लगता है कि आप विज्ञापन रोकने वाला सॉफ़्टवेयर इस्तेमाल कर रहे हैं. कृपया इसे बंद करें|