NEET में फिजिक्स में अच्छे स्कोर का मंत्र: पेपर में 67% सरल सवालों पर फोकस करके 100 मार्क्स हासिल कर सकते हैं; इतना ही करना काफी होता है Digital Education Portal

नीट परीक्षा में फिजिक्स (भौतिक विज्ञान) सब्जेक्ट को लेकर बच्चों की कई परेशानियां होती हैं। ऐसे में पहले से ही एक धारणा बनाने से बच्चे परेशानी में फंस जाते हैं। फिजिक्स में 67% सवाल आसान होते हैं। ऐसे में अगर इतने पर भी फोकस कर लिया जाए, तो 100 नंबर पक्के होते हैं। फिजिक्स में 110 नंबर से अधिक पाने वाले 600 से ज्यादा स्कोर करते हैं। इसी तरह की कुछ जानकारी और छात्रों के सवाल जानते हैं एक्सपर्ट रणधीर सिंह (आकाश इंस्टीट्यूट, भोपाल के असिस्टेंट डायरेक्टर) से…
नीट परीक्षा में फिजिक्स को आमतौर पर सबसे कठिन विषय माना जाता है। फिजिक्स पेपर न्यूमेरिकल्स पर आधारित होता है। अन्य विषयों की तुलना में फिजिक्स सब्जेक्ट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 67% सवाल सबसे आसान होते हैं। 22% कुछ मुश्किल और 11% कठिन होते हैं। आसान पर फोकस करके ही अच्छा स्कोर किया जा सकता है।
नीट में पूछे गए औसतन 85% प्रश्नों का कठिनाई स्तर आसान या औसत स्तर का होता है। इस तरह के सवालों का एक बड़ा हिस्सा फॉर्मूलों पर आधारित होता है। फिजिक्स के सभी फॉर्मूलों का चैप्टर-वाइज एक चार्ट बनाए। यदि आप सभी के संबंधों को समझ लें, तो यह फायदेमंद होगा, क्योंकि ऐसा करने से परीक्षा के दौरान बहुत समय बचेगा। 11वीं और 12वीं की एनसीईआरटी पर जोर दें।
सूत्रों पर ज्यादा जोर दें
भौतिक विज्ञान में सूत्र तैयारी सबसे अहम होते हैं। स्टूडेंट्स को सभी सूत्रों को को अच्छे से आना चाहिए। महत्वपूर्ण सूत्र और उनसे जुड़ी चीजों के नोट्स बनाना चाहिए। इस पर जोर देकर ही 100 नंबर तक हासिल किए जा सकते हैं। फिजिक्स में करीब 130 नंबर का स्कोर करना जरूरी है।
छात्रों के सवाल
क्या आज से पढ़ाई करें तो नीट को पास कर सकते हैं?
हां, अगर सभी विषयों को सही से सिस्टम बनाकर तैयार करें, तो यह संभव है।
ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करें?
ऑनलाइन पढ़ाई के कई तरह के विकल्प हैं। इसमें वीडियो से लेकर थ्योरी तक होती है। इसमें से जो सिलसिले बार सीरीज के साथ मैटर या वीडियो है, उसे ही पढ़ें। इससे विषय समझने में आसानी होगी।
कौन सी किताबें पढ़ना चाहिए
नीट के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि नीट के लिए एनसीईआरटी को पढ़ना जरूरी है। उसी को अच्छे से पढ़ने से नीट क्लियर हो जाएगी। पुराने पेपर हल करने के लिए दूसरी किताबों की मदद ली जा सकती है, लेकिन फोकस एनसीईआरटी पर ही रखें।
एक्सपर्ट से जानिए कैसे पाएं NEET में सक्सेस:बायो में फुल मार्क्स लाने का फॉर्मूला; एनसीईआरटी में बोल्ड और हाई लाइट वर्ड से ही बनते हैं अधिकांश प्रश्न
कॉम्पिटिटिव एग्जाम के लिए 4 बातें जरूरी:एग्जाम और सब्जेक्ट क्या है, किस तरह के सवाल आते हैं; पहले से टारगेट तय करना जरूरी
एग्जाम के पहले 3 बातों का ध्यान रखें:तनाव के साथ ही 10 से 12 मिनट खराब होने से बचते हैं; रिजल्ट भी 15% से 20% बेहतर होगा
हमारे द्वारा प्रकाशित समस्त प्रकार के रोजगार एवं अन्य खबरें संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जाती है। कृपया किसी प्रकार के रोजगार या खबर की सत्यता की जांच के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट विजिट करें | अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी शेयर न करे ! किसी भी रोजगार के लिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं ! डिजिटल एजुकेशन पोर्टल किसी भी खबर या रोजगार के लिए जवाबदेह नहीं होगा .
Team Digital Education Portal
शैक्षणिक समाचारों एवं सरकारी नौकरी की ताजा अपडेट प्राप्त करने के लिए फॉलो करें |
||
---|---|---|
Follow Us on Telegram @digitaleducationportal @govtnaukary |
Follow Us on Facebook @digitaleducationportal @10th12thPassGovenmentJobIndia |
Follow Us on Whatsapp @DigiEduPortal @govtjobalert |