मनरेगा रोजगार सहायक, कंप्यूटर असिस्टेंट तथा एडिशनल प्रोग्राम ऑफिसर भरती 12 वी पास करे आवेदन

पंजाब सरकार के तरनतारन जिला एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा शहर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के क्रियान्वयन के लिए 44 पोस्ट पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गयी है। इन पोस्ट में ग्राम रोजगार सहायक, कंप्यूटर असिस्टेंट तथा एडिशनल प्रोग्राम ऑफिसर की रिक्तियां सम्मिलित हैं। इन पोस्ट के लिए अप्लाई करने की प्रक्रिया 9 अक्टूबर से आरम्भ हो चुकी है तथा 19 अक्टूबर तक अप्लाई किये जा सकते हैं।

अप्लाई करने के इच्छुक तथा योग्य कैंडिडेट्स तरनतारन जिला प्रशासन के आधिकारिक पोर्टल tarntaran.nic.in पर उपलब्ध कराये गये नोटिफिकेशन के साथ दिये गये अप्लीकेशन फॉर्म के जरिये आवेदन जमा करा सकते हैं।
पदों का विवरण:
ग्राम रोजगार सहायक – 36 पद
कंप्यूटर असिस्टेंट – 4 पद
एडिशनल प्रोग्राम ऑफिसर – 4 पद
शैक्षणिक योग्यता:
ग्राम रोजगार सहायक:- 12वीं उत्तीर्ण तथा बेसिक कंप्यूटर का ज्ञान। सम्बन्धित कार्य का 1 साल का एक्सपीरियंस। मैट्रिक स्तर पर पंजाबी एक विषय के रूप में। आयु सीमा 18-37 वर्ष।
कंप्यूटर असिस्टेंट:- बीसीए अथवा बीटेक या एमसीए या समकक्ष योग्यता। सम्बन्धित कार्य को 2 वर्षों का एक्सपीरियंस। मैट्रिक स्तर पर पंजाबी एक विषय के रूप में। अंग्रेजी तथा पंजाबी में 30 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग की गति। आयु सीमा 18-37 वर्ष।

एडिशनल प्रोग्राम ऑफिसर:- ग्रेजुएट अथवा पोस्ट ग्रेजुएट। सम्बन्धित कार्य का 2 वर्षों का एक्सपीरियंस। मैट्रिक स्तर पर पंजाबी एक विषय के रूप में। अंग्रेजी तथा पंजाबी में 30 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग की गति। आयु सीमा 18-37 वर्ष।
वेतनमान:
ग्राम रोजगार सहायक – 8,500 रुपये प्रतिमाह
कंप्यूटर असिस्टेंट – 11,000 रुपये प्रतिमाह
एडिशनल प्रोग्राम ऑफिसर – 20,000 रुपये प्रतिमाह
ऐसे करे आवेदन:
कैंडिडेट्स तरनतारन जिला प्रशासन के आधिकारिक पोर्टल अथवा उपर दिये गये लिंक से अप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। इस पूरी तरह से भरकर और मांगे गये डॉक्यूमेंट्स के साथ आखिरी दिनांक तक जमा करा सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए यहाँ े: https://cdn.s3waas.gov.in/s3c058f544c737782deacefa532d9add4c/uploads/2020/10/2020100959.pdf
- सरकारी नौकरी 2023 : बैंक, सीआईएसएफ, यूपीएससी, होमगार्ड, पशुपालन विभाग, इनकम टैक्स, शिक्षक सहित अन्य विभिन्न क्षेत्रों में निकली सरकारी नौकरी भर्ती
- मध्यप्रदेश में 39,000 स्कूलों में अतिशेष शिक्षक : नए शिक्षकों की पोस्टिंग के कारण पुराने शिक्षक हुए अतिशेष, इतने शिक्षकों का होगा ट्रांसफर
- Mp Board 5th 8th Exam Time Table 2023 : एमपी बोर्ड कक्षा पांचवी और आठवीं की परीक्षा 23 मार्च से राज्य शिक्षा केंद्र ने जारी किया टाइम टेबल एवं ब्लूप्रिंट
- Pre Board 12th English Paper 2023 Download Pdf file : प्री बोर्ड कक्षा 12वीं अंग्रेजी पेपर डाउनलोड
- Mp Board Pre Board Exam 12th Biology Paper 2023 Download Pdf file : प्री बोर्ड कक्षा 12वीं बायोलॉजी पेपर