education

MP Board exam Time Table 2022 : कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 18 फरवरी और 12वीं की 17 फरवरी से

Mp board exam Time Table, SchoolEducationMP, #ExamTime,JansamparkMP, Inder Singh Parmar,

प्रदेश में कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 18 फरवरी 2022 से और कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी 2022 से आयोजित की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने वर्ष 2022 की कक्षा 10वीं, 12वीं, 12वीं व्यावसायिक पाठ्यक्रम परीक्षा/ शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण, विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.) के परीक्षा कार्यक्रम घोषित किए हैं। सभी परीक्षाएं सुबह 10 बजे से 1 बजे के बीच आयोजित की जाएंगी। कक्षा 10वीं और 12वीं के नियमित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं उनके विद्यालय में 12 फरवरी से 25 मार्च 2022 के बीच और स्वाध्यायी छात्रों की उन्हें आवंटित परीक्षा केंद्र पर 17 फरवरी से 20 मार्च 2022 के बीच संचालित की जाएंगी। परीक्षा कार्यक्रम मंडल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर भी देखे जा सकते हैं।

कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तिथियाँ घोषित-

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने वर्ष 2022 की कक्षा 10वीं, 12वीं, 12वीं व्यावसायिक पाठ्यक्रम परीक्षा/ शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण और विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.) के परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिए हैं।

कार्यक्रम अनुसार प्रदेश में 10वीं बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च और कक्षा 12वीं बोर्ड की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च की अवधि में होगी। सभी परीक्षाएँ सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच होगी। परीक्षा कार्यक्रम मंडल की वेबसाइट https://t.co/J3OcofbZld पर भी देखे जा सकते हैं।

कक्षा दसवीं की परीक्षा 18 फरवरी से, तो कक्षा 12वीं की 17 फरवरी से होगी शुरू

कक्षा 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च 2022 तक और कक्षा 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च 2022 तक आयोजित की जाएंगी। इसी तरह शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा (द्वि वर्षीय पाठ्यक्रम) के प्रथम वर्ष की परीक्षा 18 फरवरी से और द्वितीय वर्ष की 19 फरवरी से तथा विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.) (द्वि वर्षीय पाठ्यक्रम) के प्रथम वर्ष की परीक्षा 18 फरवरी 2022 से और द्वितीय वर्ष की परीक्षा 19 फरवरी 2022 से आयोजित की जाएगी।

परीक्षा केंद्र पर 8:30 बजे उपस्थिति होगी अनिवार्य

परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में सुबह 8:30 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में 9:45 बजे के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट पहले उत्तर पुस्तिका और 5 मिनट पहले प्रश्न-पत्र दिए जायेंगे।

मंडल ने संबद्ध सभी विद्यालयों के प्राचार्य को शाला के नोटिस बोर्ड पर परीक्षा कार्यक्रम चस्पां करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कक्षा अध्यापक के द्वारा भी संबंधित कक्षा के परीक्षार्थियों को परीक्षा विषय, प्रश्न-पत्र दिनांक, दिवस और समय की जानकारी दी जाएगी।

Join whatsapp for latest update

Mp Board exam Time Table 2022

कक्षा 10वीं और 12वीं के नियमित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएँ उनके विद्यालय में 12 फरवरी से 25 मार्च 2022 के बीच और स्वाध्यायी छात्रों की उन्हें आवंटित परीक्षा केंद्र पर 17 फरवरी से 20 मार्च 2022 के बीच होगी।

शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा (द्वि-वर्षीय पाठ्यक्रम) के प्रथम वर्ष की परीक्षा 18 फरवरी से और द्वितीय वर्ष की 19 फरवरी से तथा विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा के प्रथम वर्ष की परीक्षा 18 फरवरी 2022 से और द्वितीय वर्ष की परीक्षा 19 फरवरी 2022 से आयोजित की जाएगी।

Join telegram
  • Wp 16375878105385280131912006949429
  • Wp 16375878411786292459525480665647
  • Wp 16375878492109000726734688193654
  • Wp 16375878613905406558228901816104
  • Wp 16375878330898889049262881387909
  • Mp board exam time table 2022

परीक्षा केंद्र पर सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में सुबह 8:30 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में 9:45 बजे के बाद किसी भी छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट पहले छात्रों को उत्तर पुस्तिका और 5 मिनट पहले प्रश्न पत्र दिए जायेगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने संबद्ध सभी विद्यालयों के प्राचार्य को परीक्षार्थियों की सूचना के लिए शाला के नोटिस बोर्ड पर परीक्षा कार्यक्रम चस्पा करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कक्षा अध्यापक के द्वारा भी संबंधित कक्षा के परीक्षार्थियों को परीक्षा विषय, प्रश्न पत्र दिनांक, दिवस और समय की जानकारी दी जाएगी। नियमित, स्वाध्यायी, दृष्टिहीन, मूकबधिर (दिव्यांग) परीक्षार्थियों की परीक्षाएं समान रूप से एक ही तिथि, दिवस और समय में संपन्न की जाएगी।

अगर आप को डिजिटल एजुकेशन पोर्टल द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अधिक से अधिक शिक्षकों के साथ शेयर करने का कष्ट करें|

Follow us on google news - digital education portal
Follow Us On Google News – Digital Education Portal

हमारे द्वारा प्रकाशित समस्त प्रकार के रोजगार एवं अन्य खबरें संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जाती है। कृपया किसी प्रकार के रोजगार या खबर की सत्यता की जांच के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट विजिट करें | अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी शेयर न करे ! किसी भी रोजगार के लिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं ! डिजिटल एजुकेशन पोर्टल किसी भी खबर या रोजगार के लिए जवाबदेह नहीं होगा

Team Digital Education Portal

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please Close Adblocker to show content