Mp Board Result Update 2022 : १०वी १२वी की परीक्षा रिजल्ट पर आई ये बड़ी अपडेट , जानिए कब जारी होगा रिजल्ट

Mp Board Result Update 2022,१०वी १२वी की परीक्षा रिजल्ट,10वीं 12वीं रिजल्ट 2022, एमपी बोर्ड रिजल्ट, एमपी बोर्ड, class 10th result 2022,12th result 2022
*मप्र बोर्ड के दसवीं व बारहवीं का परीक्षा परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी होने की संभावना है*
माशिम ने उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 80 फीसद पूरा
भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल ( माशिम ) की दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षा के बाद अब विद्यार्थी परिणाम का ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जारी है। अब तक 80 फीसद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। परीक्षा परिणाम तैयार करने का कार्य तेजी से चल रहा है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में परिणाम जारी होने की संभावना है। 24 से 30 अप्रैल के बीच परिणाम जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पांच मार्च से शुरू हुआ था। दरअसल, दसवीं-बारहवीं के एक करोड़ 30 लाख की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में 30 हजार शिक्षक लगे हुए हैं। माशिम की ओर से दसवीं व बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित किए गए थे। इस बार प्रदेश भर से करीब 18 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं। अब विद्यार्थी बेसब्री से परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इस संबंध में माशिम जल्द ही दिशा-निर्देश जारी करेगा। माशिम की वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम अपलोड किए जाएंगे।
पिछले साल सौ फीसद रिजल्ट रहा था
माशिम बोर्ड परीक्षा का परिणाम आमतौर पर परीक्षा खत्म होने के 40 दिनों के अंदर जारी कर दिया जाता है। हर साल अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के दूसरे सप्ताह तक एक साथ दोनों कक्षाओं के परिणाम जारी किए जाते थे। पिछले दो साल 2020 और 2021 में कोविड संक्रमण के कारण चार जुलाई और 27 जुलाई को परीक्षा परिणाम जारी किए गए थे। पिछले साल परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी। पिछली कक्षाओं के आधार पर परिणाम तैयार किए गए थे। इस कारण दोनों कक्षाओं का परिणाम सौ फीसद रहा था।

माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट को लेकर यह नई अपडेट आई है| आपको बता दें कि 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षाएं समाप्त हो चुकी है एवं उनके मूल्यांकन का कार्य प्रचलित हैं| माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन 10 अप्रैल 2022 तक पूर्ण किया जाना है इसके लिए संपूर्ण तैयारियां कर ली गई है| एमपी बोर्ड द्वारा 10वीं 12वीं रिजल्ट को लेकर यह बड़ी घोषणा की गई है|
💥UMS TEACHER HINDI ORDER : दावा अभ्यावेदन में पात्र उच्च माध्यमिक शिक्षक हिंदी के आदेश dpi ने किये जारी, यहाँ देखे सूची💥
Mp Board Result 2022 : अप्रैल के तीसरे सप्ताह में आ सकता है mp board 10th result 2022 , mp board 12th result 2022 रिजल्ट
माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा मार्च में संपादित हो चुकी कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट अप्रैल के तीसरे सप्ताह में जारी हो सकता है| मंडल का कहना है कि 2 हफ्ते में मूल्यांकन कार्य कंप्लीट कर लिया जाएगा यह नहीं कि 10 अप्रैल 2022 तक इस मूल्यांकन कार्य को समाप्त कर लिया जाएगा एवं इसके बाद शीघ्र ही रिजल्ट घोषित हो सकता है|
💡Breaking News💡 Mp Trible UMS TEACHER BIOLOGY : पीजी में जीव विज्ञान विषय के इन शिक्षको की नियुक्ति निरस्त, जनजातीय विभाग ने जारी किये आदेश
ums #teacher #education
Mp Board Result 2022 : तेजी से हो मूल्यांकन कार्य इसलिए अतिथि शिक्षक एवं नवनियुक्त शिक्षकों के मूल्यांकन कार्य में लगाई ड्यूटी
10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन कार्य को लेकर लगातार एमपी बोर्ड के अधिकारियों द्वारा समीक्षा की जा रही है| एवं मूल्यांकन कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करवाने के लिए अब बोर्ड द्वारा अतिथि शिक्षकों एवं नवनियुक्त शिक्षकों की भी ड्यूटी लगा दी गई है| आपको बता दें कि माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा अभी तक बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए केवल 3 वर्ष से अधिक का विषय में अनुभव होने पर ही मूल्यांकन कार्य में ड्यूटी लगाई जाती है| यहां तक कि अतिथि शिक्षकों की ड्यूटी अभी तक मूल्यांकन कार्य में नहीं लगाई गई| लेकिन इस बार 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन को तेजी से करवाने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा अतिथि शिक्षकों एवं ऐसे नवनियुक्त शिक्षक जिन्हें 3 वर्ष से भी कम का अनुभव है उन्हें भी मूल्यांकन कार्य में लगाए जाने के निर्देश प्रसारित किए गए|
नवी ग्यारहवीं की परीक्षा के साथ ही शिक्षकों को करना होगा मूल्यांकन
💥ICT@SCHOOL योजना अंतर्गत स्कुलो को कंप्यूटर यूपीएस एवं अन्य उपकरण खरीदने के लिए जारी हुवे 5.50 लाख रूपये, dpi ने जारी किये आदेश, देखिएकिन स्कूलों को मिलेगा लाभ💥
राजधानी में नवीं और ग्यारहवीं परीक्षाओं के साथ कापियों का मूल्यांकन होगा एवं 11 अप्रैल तक परीक्षाएं चलेंगी। यह परीक्षाएं कराने के साथ-साथ शिक्षक कापियां भी जांचेंगे। ताकि समय से परीक्षा परिणाम जारी किया जा सके। शिक्षा अधिकारी का कहना है इस समय पांचवीं एवं आठवीं की परीक्षाएं भी शुरू हुई हैं। शिक्षक इन पीरक्षाओं की कापियां भी समय से जांचेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा कार्य की सतत निगरानी की जा रही है। यदि कहीं पर कोई समस्या है, तो उसका समाधान भी किया जा रहा है।
मंडल में अधिकारियों का कहना है कि मूल्यांकन का कार्य करीब 70 फीसदी हो चुका है। अंग्रेजी सहित कुछ अन्य विषयों के मूल्यांकन में कठिनाईयां आई थीं। जिन्हें दूर कर लिया गया है। अफसरों का कहना है मूल्यांकन का कार्य एक सप्ताह के अंदर अंतिम चरणों में पहुंच जाएगा। अफसरों का कहना है कि कापियों की जांच की निरंतर समीक्षा की जा रही है। ताकि जो समय निर्धारित किया गया है। उस अवधि में परीक्षा परिणाम घोषित किया जा सके। अधिकारियों के अनुसार 20 अप्रैल तक दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार रिजल्ट आने के बाद समय से पूरक परीक्षाओं को भी संपादित करवा दिया