educationEmployeeMp news

MP employee promotion latest update मध्यप्रदेश कर्मचारियों की पदोन्नति को लेकर मंत्री समूह की पहली बैठक संपन्न, लिए गए यह निर्णय

गृह मंत्री @drnarottammisra ने मध्यप्रदेश के शासकीय सेवकों को उनके सेवा काल में पात्रता अनुसार पदोन्नति के अवसर उपलब्ध कराने के लिए गठित मंत्री समूह की मंत्रालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवकों की पदोन्नति के लिये सरकार वचनबद्ध है।

Capture 2021 09 15 201824655243061153248
Mp Employee Promotion Latest Update मध्यप्रदेश कर्मचारियों की पदोन्नति को लेकर मंत्री समूह की पहली बैठक संपन्न, लिए गए यह निर्णय 10

मंत्री समूह ने सर्व-सम्मति से निर्णय लिया गया कि अगली बैठक के पहले अजाक्स,सपाक्स एवं अन्य पक्षों से चर्चा की जायेगी।

बैठक में जल-संसाधन मंत्री श्री @tulsi_silawat ,वन मंत्री डॉ. विजय शाह, सहकारिता मंत्री श्री @bhadoriabjp मौजूद थे। स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री @Indersinghsjp ऑनलाइन शामिल हुए।

बैठक में अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री विनोद कुमार ने लोक सेवा पदोन्नति नियम-2002 और नवीन पदोन्नति नियम-2021 में किये गये प्रावधानों के बारे में अवगत कराया। मंत्री समूह ने पदोन्नति नियमों से जुड़े समस्त वैधानिक एवं संवैधानिक पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

शासकीय सेवकों की पदोन्नति के लिये सरकार वचनबद्ध – मंत्री Dr. Narottam Mishra

सभी पक्षों से मंत्री समूह करेगा चर्चा, बनी आम सहमति

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि शासकीय सेवकों की पदोन्नति के लिये सरकार वचनबद्ध है। डॉ. मिश्रा मध्यप्रदेश के शासकीय सेवकों को उनके सेवा काल में पात्रता अनुसार पदोन्नति के अवसर उपलब्ध कराने के लिये गठित मंत्री समूह की बुधवार को मंत्रालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

मंत्री समूह ने सर्व-सम्मति से निर्णय लिया गया कि अगली बैठक के पहले अजाक्स, सपाक्स एवं अन्य पक्षों से चर्चा की जायेगी। बैठक में जल-संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, वन मंत्री डॉ. विजय शाह और सहकारिता मंत्री श्री अरविंद भदौरिया मौजूद थे। स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री इंदर सिंह परमार ऑनलाइन शामिल हुए।

बैठक में अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री विनोद कुमार ने लोक सेवा पदोन्नति नियम-2002 और नवीन पदोन्नति नियम-2021 में किये गये प्रावधानों के बारे में अवगत कराया। मंत्री समूह ने पदोन्नति नियमों से जुड़े समस्त वैधानिक एवं संवैधानिक पहलुओं परविस्तार से विचार-विमर्श किया। बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव जल-संसाधन श्री एस.एन. मिश्रा, अपर मुख्य सचिव श्री आई.सी.पी. केसरी और एडीजी श्री अशोक कुमार अवस्थी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Join whatsapp for latest update

Join telegram
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Please Close Ad Blocker

हमारी साइट पर विज्ञापन दिखाने की अनुमति दें लगता है कि आप विज्ञापन रोकने वाला सॉफ़्टवेयर इस्तेमाल कर रहे हैं. कृपया इसे बंद करें|