Order & Circular
प्रमोशन की राह ताक रहे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी मध्य प्रदेश सरकार ने किया कर्मचारी प्रमोशन समिति का गठन उच्च पद नाम हेतु समिति जनवरी में देगी अपनी अनुशंसा है
मध्य प्रदेश सरकार लंबे अरसे से प्रमोशन की राह देख रहे लाखों शासकीय कर्मचारियों को उच्च पद नाम देने जा रही है। मध्य प्रदेश में कर्मचारियों के पदोन्नति को लेकर आ रही वैधानिक बाधाओं के विकल्प के रूप में उच्च पदनाम दिया जा रहा है।
शिवराज सरकार ने की समिति गठित महानिदेशक शासकीय एवं प्रबंधकीय अकादमी की अध्यक्षता में
मध्य प्रदेश सरकार शासकीय सेवकों को विद्यमान विधिक परिस्थितियों में उच्च पद का प्रभार सौंपा जाने के लिए नीति तैयार करने जा रही है। कर्मचारियों के उच्च पद नाम देने के लिए सरकार द्वारा आज एक समिति का गठन किया गया।
कर्मचारियों की उच्च पदनाम नीति निर्धारण हेतु उन्हें दिया गया दायित्व
कर्मचारियों को प्रमोशन के स्थान पर उच्च पद नाम दिए जाने हेतु गठित कमेटी में निम्नलिखित अधिकारियों को शामिल किया गया है।
- महानिदेशक प्रशासन एवं प्रबंध की अकादमी
- अपर मुख्य सचिव जल संसाधन विभाग मध्यप्रदेश शासन
- अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग
- अपर मुख्य सचिव गृह एवं जेल विभाग
- प्रमुख सचिव राजस्व लोक सेवा प्रबंधन विभाग एवं
- प्रमुख सचिव विधि एवं विधाई कार्य विभाग।