NAS SURVEY FORMAT 2021 राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के लिए आवश्यक दस्तावेज एवं फॉर्मेट
NAS SURVEY FORMAT 2021, राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे प्रपत्र, प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के लिए एन ए सर्वे फॉरमैट, डिजिटल एजुकेशन पोर्टल
नमस्कार साथियों, जैसा कि आप सभी जानते हैं मध्य प्रदेश सहित संपूर्ण भारतवर्ष में शिक्षा की गुणवत्ता के आकलन हेतु प्रत्येक 3 वर्ष में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे टेस्ट आयोजित किया जाता है। यह सर्वे कक्षा 3 कक्षा 5 कक्षा आठ एवं कक्षा 10 के विद्यार्थियों में दक्षता आकलन तथा सीखने की गति की जांच के लिए आयोजित होता है। मध्य प्रदेश सहित संपूर्ण भारतवर्ष में वर्ष 2017 में यह सर्वे आयोजित किया गया था। इस बार पुनः 2021 में संपूर्ण भारत वर्ष मैं यह सर्वे आयोजित किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे हेतु प्रस्तावित दिनांक 12 नवंबर 2021 हैं। मध्य प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए शासन द्वारा विभिन्न स्तरों पर समय-समय पर विशेष प्रयास किए गए हैं। हमारे शिक्षक साथियों द्वारा भी बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए पुरजोर मेहनत की गई है। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे में बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अभ्यास प्रश्न पत्र तैयार किए गए हैं। तीन अभ्यास प्रश्न पत्रों को बच्चों से हल करवाया जाता है जिन्हें मॉक टेस्ट कहा जाता है। मॉक टेस्ट अर्थात अभ्यास प्रश्न पत्र को हल करवाने का एकमात्र उद्देश्य बच्चों को राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे के लिए बच्चों को तैयार करना हैं।
राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे हेतु प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय आवश्यक तैयारियां
राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे 2021 में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं मध्य प्रदेश को उच्च स्तर पर लाने हेतु मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा माक टेस्ट, साप्ताहिक अभ्यास ,व्हाट्सएप बेस्ड एसेसमेंट आदि विभिन्न स्तरों पर विश्लेषणात्मक आकलन किए जा रहे हैं। शिक्षकों से अनुरोध है कि एन ए एस सर्वे हेतु बच्चों को प्रत्येक सप्ताह लिए जा रहे विभिन्न प्रकार की टेस्ट एवं साप्ताहिक अभ्यास ,मॉक टेस्ट कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही मॉक टेस्ट में हल किए गए प्रश्नों का प्रश्न वार विश्लेषण एवं लर्निंग आउटकम से मेपिंग करना अति आवश्यक है जिससे कि बच्चों की लर्निंग लॉस को संबंधित लर्निंग आउटकम से जोड़कर उस लर्निंग आउटकम के विकास के लिए रणनीति तैयार की जा सके।
डिजिटल एजुकेशन पोर्टल वर्तमान में संपूर्ण भारतवर्ष में चल रहे राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे के लिए प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के लिए आवश्यक दस्तावेज , संकलन प्रपत्र उपलब्ध करवा रहा है। आप इन फॉर्मेट को डाउनलोड कर अपनी आवश्यकता अनुसार प्रिंट करवा सकते हैं। जिससे कि आपको एन ए एस सर्वे 2021 के लिए आवश्यक सहयोग प्राप्त हो सके।
NAS SURVEY FORMAT 2021
डिजिटल एजुकेशन पोर्टल आप लोगों की सुविधा के लिए यहां पर राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे हेतु उपयोग आने वाले प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के लिए आवश्यक फॉर्मेट, प्रपत्र एवं दस्तावेज उपलब्ध करवा रहा है। इस पीडीएफ फाइल में आप पाएंगे 💁
- राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे लर्निंग आउटकम मैपिंग प्रपत्र
- लर्निंग आउटकम रणनीति प्रपत्र
- NAS सर्वे साप्ताहिक अभ्यास शाला प्रपत्र
- एन ए एस सर्वे ओएमआर शीट फॉरमैट
- साप्ताहिक टेस्ट पेपर रिजल्ट प्रपत्र
- एन ए एस सर्वे प्रश्नवार विश्लेषण प्रपत्र
- शालावार विश्लेषण प्रपत्र
- शाला का विश्लेषण प्रपत्र
राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे के लिए आवश्यक प्रपत्र की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें 👇
हमारे द्वारा प्रकाशित समस्त प्रकार के रोजगार एवं अन्य खबरें संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जाती है। कृपया किसी प्रकार के रोजगार या खबर की सत्यता की जांच के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट विजिट करें | अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी शेयर न करे ! किसी भी रोजगार के लिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं ! डिजिटल एजुकेशन पोर्टल किसी भी खबर या रोजगार के लिए जवाबदेह नहीं होगा
Team Digital Education Portal