मध्य प्रदेश में निगम-मंडलों के अध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री और उपाध्यक्षों को राज्यमंत्री का दर्जा Digital Education Portal
निगम-मंडलों के अध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री और उपाध्यक्षों को राज्यमंत्री का दर्जा के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश।
भोपाल (राज्य ब्यूरो)। प्रदेश सरकार ने निगम-मंडल और बोर्ड में अध्यक्षों की नियुक्ति करने के बाद इन्हें कैबिनेट मंत्री दर्जा भी दे दिया है। उपाध्यक्षों को राज्यमंत्री का दर्जा किया गया है। इन्हें अब वाहन, आवास, कार्यालयीन स्टाफ सहित अन्य सुविधाएं प्राप्त होंगी। सरकार ने 16 अध्यक्ष और नौ उपाध्यक्ष बनाए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही अध्यक्ष और उपाध्यक्षों को मंत्री दर्जा मिलेगा।
इन्हें दिया कैबिनेट मंत्री का दर्जा
शैलेंद्र बरुआ- पाठ्य पुस्तक निगम
शैलेंद्र शर्मा- कौशल विकास और रोजगार निर्माण बोर्ड
जितेंद्र लिटोरिया- खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड
इमरती देवी- लघु उद्योग निगम
एदल सिंह कंषाना- स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड
गिर्राज दंडोतिया- ऊर्जा विकास निगम
रणवीर जाटव-संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम
जसवंत जाटव – राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम
मुन्ना लाल गोयल– मध्य प्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम
रघुराज कंषाना– मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम
आशुतोष तिवारी- गृह निर्माण एवं अधोसंरचना निर्माण मंडल
विनोद गोटिया- राज्य पर्यटन विकास निगम
जयपाल चावड़ा- इंदौर विकास प्राधिकरण
अमिता चपरा- महिला वित्त एवं विकास निगम
निर्मला बरेला- अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम
सावन सोनकर- राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम
राज्यमंत्री का दर्जा
मंजू दादू- राज्य कृषि विपणन बोर्ड
नरेंद्र सिंह तोमर- राज्य पर्यटन विकास निगम
राजकुमार कुशवाहा- राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम
नरेंद्र बिरथरे- कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड
प्रहलाद भारती- पाठ्य पुस्तक निगम
अजय यादव- पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम
राजेंद्र सिंह मोकलपुर- खनिज विकास निगम
रमेश खटीक- राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम
राजेश अग्रवाल- राज्य नागरिक आपूर्ति निगम
- #status of cabinet ministers
- #presidents of corporation boards
- #Madhya Pradesh news
- #Madhya Pradesh government
- #cm shivraj singh chouhan
हमारे द्वारा प्रकाशित समस्त प्रकार के रोजगार एवं अन्य खबरें संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जाती है। कृपया किसी प्रकार के रोजगार या खबर की सत्यता की जांच के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट विजिट करें | अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी शेयर न करे ! किसी भी रोजगार के लिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं ! डिजिटल एजुकेशन पोर्टल किसी भी खबर या रोजगार के लिए जवाबदेह नहीं होगा .
Team Digital Education Portal
शैक्षणिक समाचारों एवं सरकारी नौकरी की ताजा अपडेट प्राप्त करने के लिए फॉलो करें |
||
---|---|---|
Follow Us on Telegram @digitaleducationportal @govtnaukary |
Follow Us on Facebook @digitaleducationportal @10th12thPassGovenmentJobIndia |
Follow Us on Whatsapp @DigiEduPortal @govtjobalert |