भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) में नौकरी (Recruitment 2021) की राह देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। दरअसल मध्य प्रदेश 1141 पदों पर भर्ती अधिसूचना (notification) जारी हुई है। इच्छुक उम्मीदवार 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। यहां देखे जानकारी
सेंटर फॉर एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट, मध्य प्रदेश (CEDMAP) ने डाटा एंट्री ऑपरेटर, अकाउंटेंट और अन्य के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। CEDMAP भर्ती 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 नवंबर, 2021 से शुरू हो गया है। वहीँ आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2021 है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1,141 रिक्तियों को भरा जाएगा।
Read More: MP Corona: 10 दिन में 83 केस, पिछले 24 घंटे में 7 नए पॉजिटिव, इन जिलों में भी बढ़े केस
कुल 1,141 रिक्ति
- लेखाकार सह डाटा एंट्री ऑपरेटर: 626
- सब इंजीनियर / टेक्निकल कोऑर्डिनेटर: 313
- पेसा ब्लॉक समन्वयक: 89
- जिला समन्वयक / प्रबंधक: 52
- कंप्यूटर ऑपरेटर सह कार्यालय सहायक: 52
- प्रोग्रामर: 01
- राज्य वित्त प्रबंधक / सलाहकार: 01
- लेखाकार सह लेखा सहायक: 01
- निगरानी और मूल्यांकन: 01
- आईईसी/मीडिया और समुदाय: 02
- तकनीकी विशेषज्ञ: 01
- जीआईएस/एमआईएस/&एमई विशेषज्ञ: 01
- स्थानीय योजना और शासन विशेषज्ञ: 01
शैक्षिक योग्यता
- लेखाकार सह डाटा एंट्री ऑपरेटर -12 वीं + डीसीए / पीजीडीसीए
- सब इंजीनियर/टेक्निकल कोऑर्डिनेटर- सिविल इंजीनियरिंग में बीई/ सिविल में डिप्लोमा
- पेसा ब्लॉक समन्वयक – स्नातक
CEDMAP भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें?
पात्र और इच्छुक 30 नवंबर 2021 को या उससे पहले ऑनलाइन (mponline.gov.in) आवेदन कर सकते हैं।
हमारे द्वारा प्रकाशित समस्त प्रकार के रोजगार एवं अन्य खबरें संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जाती है। कृपया किसी प्रकार के रोजगार या खबर की सत्यता की जांच के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट विजिट करें | अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी शेयर न करे ! किसी भी रोजगार के लिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं ! डिजिटल एजुकेशन पोर्टल किसी भी खबर या रोजगार के लिए जवाबदेह नहीं होगा .
Team Digital Education Portal
शैक्षणिक समाचारों एवं सरकारी नौकरी की ताजा अपडेट प्राप्त करने के लिए फॉलो करें |
||
---|---|---|
Follow Us on Telegram |
Follow Us on Facebook |
Follow Us on Whatsapp |