बैंस सहित दो अपर मुख्य सचिव होंगे सेवानिवृत्त मनोज गोविल होंगे पदोन्नत Digital Education Portal

मार्च में आइसीपी केशरी के सेवानिवृत्त होने से मिलेगा अपर मुख्य सचिव का एक पद।
भोपाल (राज्य ब्यूरो)। प्रदेश में इस साल मुख्य सचिव स्तर के तीन अधिकारी सेवानिवृत्त होंगे। इसमें मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस भी शामिल हैं। बैंस का कार्यकाल नवंबर 2022 तक है। उनका स्थान लेने वाले अधिकारी को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। मुख्य सचिव पद का प्रबल दावेदार 1989 बैच के अधिकारी अनुराग जैन को माना जा रहा है, जो फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। इसी बैच के अधिकारी अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान भी हैं। यदि जैन नहीं लौटते हैं तो सुलेमान को मौका दिया जा सकता है।
मंत्रालय के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि भले ही मुख्य सचिव के सेवानिवृत्त होने में अभी नौ माह का समय हो पर नए प्रशासनिक मुखिया को लेकर संभावनाएं टटोली जाने लगी हैं। दरअसल, वर्ष 2023 में विधानसभा और 2024 में लोकसभा के चुनाव होने हैं। जो भी नया मुख्य सचिव बनेगा, मैदानी जमावट उसके हिसाब से ही जमाई जाएगी। प्रदेश के 1987 बैच के तीन अधिकारी संजय कुमार सिंह, राजेश कुमार चतुर्वेदी, अजय तिर्की और 1988 बैच के संजय बंदोपाध्याय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। सिंह और चतुर्वेदी इसी साल सेवानिवृत्त हो जाएंगे। अभी इनमें से किसी के मध्य प्रदेश लौटने की संभावना भी नहीं है। मुख्य सचिव पद का सबसे प्रबल दावेदार 1989 बैच के अधिकारी अनुराग जैन को माना जा रहा है। वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सचिव रह चुके हैं और मई 2020 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली विकास प्राधिकरण में पदस्थ हैं। इसके पहले भी वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर केंद्रीय वित्त मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय में पदस्थ रहे हैं। कमल नाथ सरकार में भी उन्हें वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी। जैन के अलावा 1989 बैच के अधिकारी अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान का नाम भी चर्चाओं में है।
मनोज गोविल मार्च में बनेंगे अपर मुख्य सचिव
मार्च में अपर मुख्य सचिव आइसीपी केशरी के सेवानिवृत्त होने पर प्रमुख सचिव वित्त मनोज गोविल को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्न्त किया जाएगा। इसके बाद शैलेंद्र सिंह के सेवानिवृत्त होने पर प्रमुख सचिव वन अशोक बर्णवाल अपर मुख्य सचिव बनाए जाएंगे।
- #Bhopal News in Hindi
- #Bhopal Latest News
- #Bhopal Samachar
- #MP News in Hindi
- #Madhya Pradesh News
- #भोपाल समाचार
- #मध्य प्रदेश समाचार
हमारे द्वारा प्रकाशित समस्त प्रकार के रोजगार एवं अन्य खबरें संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जाती है। कृपया किसी प्रकार के रोजगार या खबर की सत्यता की जांच के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट विजिट करें | अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी शेयर न करे ! किसी भी रोजगार के लिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं ! डिजिटल एजुकेशन पोर्टल किसी भी खबर या रोजगार के लिए जवाबदेह नहीं होगा .
Team Digital Education Portal
शैक्षणिक समाचारों एवं सरकारी नौकरी की ताजा अपडेट प्राप्त करने के लिए फॉलो करें |
||
---|---|---|
Follow Us on Telegram @digitaleducationportal @govtnaukary |
Follow Us on Facebook @digitaleducationportal @10th12thPassGovenmentJobIndia |
Follow Us on Whatsapp @DigiEduPortal @govtjobalert |