Rsk mp : राज्य शिक्षा केंद्र के नए निर्देश से ऐसे होगा कक्षा 1 से 8 के विद्यार्थियों का मूल्यांकन , जानिए मासिक अर्धवार्षिक वार्षिक परीक्षा के मूल्यांकन की प्रक्रिया

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा वर्तमान में कक्षा 1 से 8 की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। आपको बता दें कि कक्षा पांचवी एवं कक्षा आठवीं प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक परीक्षाओं को बोर्ड पैटर्न के आधार पर आयोजित किया जा रहा है जो कि 1 अप्रैल 2022 से प्रारंभ हो रही है। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी किए गए निर्देशों के अनुरूप आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि 💁 आप कक्षा एक से आठ के विद्यार्थियों को वार्षिक मूल्यांकन किस प्रकार से करेंगे तथा कैसे उनका प्रगति रिपोर्ट कार्ड भर सकेंगे।

इस बार —राज्य शिक्षा केन्द्र के (1) पत्र क्रमांक /रा शि के/मूल्यांकन/5वी8वी/2022-23/1342,भोपाल दिनांक 21/02/2022 दूसरा पत्र/क्र/रा शि के/मूल्यांकन/वार्षिक/2021-22/1999 भोपाल दिनांक 17/03/2022 दिए निर्देश के अनुसार वार्षिक मूल्यांकन का अंक विभाजन निम्नानुसार रहेगा-
👉 कक्षा 6 से 8 में मूल्यांकन
- मासिक मूल्यांकन के कलम में — करना।
- अर्द्ध वार्षिक/प्रतिभा पर्व अंक – 50,
- वार्षिक परीक्षा अंक100 प्रति विषय (जिसमे 60 अंक लिखित प्रश्नपत्र और 40 अंक होमबेस्ड प्रोजेक्ट कार्य)
- कुल पूर्णाक- 150
- 6विषयो का योग-900
- सहशैक्षिक-ग्रेड देना
- व्यक्तिगत एवम सामाजिक क्षेत्र-ग्रेड देना
👉 कक्षा 3 से 5वी कि लिए – मूल्यांकन
- मासिक मूल्यांकन के कलम में — करना।
- अर्द्ध वार्षिक/प्रतिभा पर्व अंक – 50,
- वार्षिक परीक्षा प्रति विषय 100अंक(जिसमे60लिखित परीक्षा,40 अंक होमबेस्ड प्रोजेक्ट कार्य)
- कुल पूर्णांक- 150
- 4विषयो का योग-600
- सहशैक्षिक क्षेत्र-ग्रेड देना
- व्यक्तिगत एवम सामाजिक क्षेत्र-ग्रेड देना
👉 कक्षा 1 व 2 के लिए मूल्यांकन
- मासिक मूल्यांकन के कलम में–
- अर्द्ध वार्षिक/ प्रतिभा पर्व -50और
- वार्षिक परीक्षा 100अंक(60 अंक लिखित परीक्षा,40 अंक होमबेस्ड प्रोजेक्ट कार्य)
- कुल पूर्णांक-150
- 3विषयो का योग- 450
- सहशैक्षिक क्षेत्र-ग्रेड देना
- व्यक्तिगत एवम सामाजिक क्षेत्र-ग्रेड देना
👉 इन बातो का रखे ध्यान
- कक्षा 1ली से8 तक में पुरानी रिजल्ट शीट ही चलेगी।
- गोश्वरा पूर्व वर्ष अनुसार ही बनाया जावे
- मूल्यांकन पंजी 6 अ, ब और परीक्षा परिणाम पंजी 7 अ , ब इसी प्रकार भरी जाएगी।
- केवल कक्षा 5वी 8वी में बाह्य मूल्यांकन बोर्ड पैटर्न पर 60 अंक प्रति विषय होगा जिसमें न्यूनतम 33%अंक लेना अनिवार्य होगा।