Notice: Undefined index: HTTP_ACCEPT_LANGUAGE in /home/educationportal.org.in/public_html/index.php on line 4

Notice: Undefined index: HTTP_ACCEPT_LANGUAGE in /home/educationportal.org.in/public_html/index.php on line 4

Notice: Undefined index: HTTP_ACCEPT_LANGUAGE in /home/educationportal.org.in/public_html/wp-blog-header.php on line 4

Notice: Undefined index: HTTP_ACCEPT_LANGUAGE in /home/educationportal.org.in/public_html/wp-blog-header.php on line 4
Today's Current Affairs 23 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
Current Affairs Hindidigital learningEducational NewsJob notes

Today’s Current Affairs 23 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Today’s Current Affairs 23 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Digital Education Portal:
♦️♦️♦️ ⚜🕉⚜ ♦️♦️♦️
    *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
       *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

Today's current affairs 23 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
Today's Current Affairs 23 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 8

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*

*📝आज दिनांक 👉*
    
   *📜 23 जनवरी 2021*
              *शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1942
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2077
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी-20:57 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* कृत्तिका-21:32 तक
*🌠पश्चात्-* रोहिणी
*💫करण-* तैतिल-07:46 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* शुक्ल-22:02 तक
*✨पश्चात्-* ब्रह्म
*🌅सूर्योदय-* 07:13
*🌄सूर्यास्त-* 17:52
*🌙चन्द्रोदय-* 13:20
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ-दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:11 से 12:54
*🤖राहुकाल-* 09:53 से 11:13
*🎑ऋतु-* शिशिर
*❄️अवधि-* सर्दियों का मौसम
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 पौष सुदी दशमी 20:57 तक पश्चात् एकादशी शुरू , शाम्ब दशमी / सूर्य पूजा ( उड़ीसा ) , सर्वदोषनाशक रवि योग 21:33 तक पुनः 27:58 से शुरू , कार्यसिद्धियोग / सर्वार्थसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग 21:32 से सूर्योदय तक , महापात 15:33 से 22:33 तक , सूर्य श्रवण नक्षत्र में 27:58 पर , भगवान श्री शान्तिनाथ ज्ञान ( पौष शुक्ल दशमी , जैन ) , नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयन्ती ( राष्ट्रीय देशप्रेम दिवस ) , श्री बाला साहेब केशव ठाकरे जयन्ती , श्री नरेन्द्र मोहन सेन बलिदान दिवस व कुष्ठ निवारण अभियान दिवस।_*

*_🔅कल रविवार को 👉 पौष सुदी एकादशी 22:59 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , पुत्रदा एकादशी व्रत ( सभी के लिए ) , विघ्नकारक भद्रा 09:59 से 22:58 तक , सर्वदोषनाशक रवि योग 24:01 तक , द्विपुष्कर योग 24:01से  सूर्योदय तक , मन्वादि , सूर्य की अभिजित निवृत्ति 24:29 पर , सौभाग्य सूचक रोहिणी व्रत ( जैन ) , भगवान अजितनाथ केवलज्ञान ( पौष शुक्ल एकादशी , जैन ) , श्री कर्पूरी ठाकुर जयन्ती , श्री होमी जहांगीर भाभा स्मृति दिवस , श्री भीमसेन जोशी स्मृति दिवस , राष्ट्रीय बालिका दिवस (भारत) , उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस व अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस।_*

🎯आज की वाणी👉*

🌹
य    ईर्षुः  परवित्तेषु
    रूपे  वीर्ये  कुलान्वये।
सुखसौभाग्यसत्कारे
    तस्य व्याधिरनन्तकः।।
       ★महाभारतम् उद्योगपर्व ३४-४२
अर्थात्👉
     _जो दूसरों के धन, रूप, पराक्रम, कुलीनता, सुख, सौभाग्य और सम्मान पर डाह करता है, उसका यह रोग असाध्य है।_
🌹

Join whatsapp for latest update

23 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1556 – चीन के शेनसी प्रांत में आये विनाशकारी भूकंप में हजारों लोग मारे गए।
1565 – टेलीकोटा के युद्ध में हिंदु साम्राज्य विजयनगर का पतन हुआ।
1570 – स्कॉटलैंड के रीजेट मोरे के अर्ल की हत्या हुई।
1668 – इंग्लैंड और हॉलैंड ने आपसी सहयोग समझौता किया।
1719 – लिकटेंस्टीन की रियासत पवित्र रोमन साम्राज्य के भीतर बनाई गई।
1760 – वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसीसियों को हराया।
1765 – पवित्र रोमन सम्राट यूसुफ द्वितीय ने बावरिया की राजकुमारी मारिया जोसेफा से वियना में शादी रचाई।
1793 – ह्यूमन सोसायटी ऑफ़ फिलाडेल्फिया का गठन हुआ।
1799 – फ्रांसीसी सैनिकों ने नेपल्स इटली पर कब्ज़ा किया।
1849 – प्रशिया ने आस्ट्रिया के बिना ‘जर्मन यूनियन’ का प्रस्ताव किया।
1849 – एलिजाबेथ ब्लैकवेल मेडिकल डिग्री हासिल करने वाली पहली अमेरिकी महिला बनीं।
1913 – तुर्की की सैनिक क्रांति में नाजिम पाशा मारे गये।
1920 – प्रथम विश्वयुद्ध के अपराधी के रूप में जर्मनी के विलियम द्वितीय को मित्र देशों के हवाले करने से हॉलैंड ने इंकार किया।
1924 – सोवियत संघ ने 21 जनवरी को हुई लेनिन की मृत्यु की आधिकारिक घोषणा की।
1965 – दुर्गापुर इस्पात संयंत्र ने काम करना शुरू किया।
1966 – इंदिरा गाँधी भारत की प्रधानमंत्री बनीं।
1968 – उत्तरी कोरिया ने अमेरिकी जहाज यूएसएस पुएब्लो को अपनी समुद्री सीमा का अतिक्रमण करने का आरोप लगाकर जब्त कर लिया।
1973 – वियतनाम युद्ध में समझौते की घोषणा अमरीकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने की।
1977 – जनता पार्टी का गठन हुआ।
1991 – इराक के तेल मंत्रालय ने गैसोलिन की बिक्री पर रोक लगाई।
1992 – एस्टोनिया के प्रधानमंत्री एडगर सैविसार ने इस्तीफ़ा दिया।
1993 – इराक ने अमेरिकी लड़ाकू विमानों पर विमानभेदी तोपों से हमले का आरोप ग़लत बताते हुए युद्धविराम का पालन करने की घोषणा की।
2002 – राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जमानत पर रिहा।
2003 – नेपाल की चार प्रमुख पार्टियों का राजशाही द्वारा निर्वाचित सरकार को बर्ख़ास्त कर लोकेन्द्र बहादुर चंद के नेतृत्व में बनायी गयी सरकार का संयुक्त रूप से विरोध।

2004 – मध्यप्रदेश में गोवंश वध पर पूर्णतया प्रतिबंध लागू।
2005 – उत्तर प्रदेश के फिरोज़ाबाद में सेना के जवानों ने फरक्का एक्सप्रेक्स से 6 लोगों को बाहर फेंक दिया। 5 लोग मरे व एक घायल हुआ।
2006 – भारत ने पाक को सर्वाधिक वरीयता प्राप्त राष्ट्र का दर्जा देने की सिफारिश को मंजूर कर लिया।
2007 – भारत एवं रूस के बीच मध्यम आकार के बहुउद्देश्सीय परिवहन विमान के उत्पादन हेतु एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर हुए।
2008 – खाड़ी क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने बहरीन में अपना पूर्ण परिचालन शुरू करने की योजना बनायी।
2008 – अभियात्रीकी कंपनी लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड की पश्चिमी एशिया से 1057 करोड़ रुपये का आर्डर मिला।
2008 – ईरान के ख़िलाफ़ तीसरा प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव पर विश्व की महाशक्तियों के बीच सहमति बनी।
2009- फ़िल्मी और टेलीविज़न कार्यक्रमों में धूम्रपान दृश्यों पर लगा प्रतिबंध समाप्त हो गया।
2019 – केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने पूर्वोत्‍तर के स्‍वायत्‍त परिषदों के अधिकारों में बढ़ोत्‍तरी के लिए संविधान की धारा -280 में संशोधन को अनुमति दी। वस्‍तु और सेवा कर अपीलीय न्‍यायाधिकरण के राष्‍ट्रीय पीठ के गठन को भी स्‍वीकृति मिली।
2019 – हिसार:सबसे कम उम्र में एवरेस्ट फतह करने वाली शिवांगी को राष्ट्रपति ने दिया बाल शक्ति पुरस्कार।
2019 – चीन ने इंटर कंटिनेंटल बलिस्टिक मिसाइल का छद्म परीक्षण किया।
2020 – स्विट्जरलैंड ने दुनिया का सोने का सबसे छोटा सिक्का जारी किया।
2020 – असम में आठ प्रतिबंधित संगठनों के 644 उग्रवादियों ने 177 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया।
2020 – भारत ने मालदीव को खसरे के टीके की 30 हजार डोज़ की खेप भेजी ।
2020 – पाकिस्तान ने परमाणु सक्षम सतह से सतह पर मार करने वाली बैलेस्टिक मिसाइल ‘गजनवी’ का सफल प्रशिक्षण परीक्षण किया।

*23 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1809 – वीर सुरेन्द्र साए/साई भारत के अग्रणी स्वाधीनता संग्राम सेनानी ।
1814 – कनिंघम – एक ब्रिटिश पुरातत्वशास्त्री, जिसे “भारत के पुरातत्त्व अन्वेषण का पिता” कहा जाता है।
1897 – नेताजी सुभाषचंद्र बोस, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
1926 – बाल ठाकरे, भारतीय राजनेता और शिवसेना के संस्थापक।
1930 – डेरेक वॉलकोट, पश्चिम भारतीय लेखक, नोबेल पुरस्कार विजेता।

*23 जनवरी को हुए निधन👉*

1924 – शाह अब्दुल्ला – सऊदी अरब के राजा।
1963 – नरेन्द्र मोहन सेन – भारत के प्रसिद्ध कांतिकारी।
1975 – अमिय कुमार दास – भारतीय समाज सेवक थे।

*23 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयन्ती (राष्ट्रीय देशप्रेम दिवस)।
🔅 भगवान श्री शान्तिनाथ ज्ञान ( पौष शुक्ल दशमी , जैन )।
🔅 श्री बाला साहेब केशव ठाकरे जयन्ती ।
🔅 श्री नरेन्द्र मोहन सेन बलिदान दिवस ।
🔅 कुष्ठ निवारण अभियान दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

   ⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Join telegram
Show More

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from Digital Education Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Please Close Ad Blocker

हमारी साइट पर विज्ञापन दिखाने की अनुमति दें लगता है कि आप विज्ञापन रोकने वाला सॉफ़्टवेयर इस्तेमाल कर रहे हैं. कृपया इसे बंद करें|