
मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग की महत्वकांक्षी योजना सीएम राइज स्कूल के सफल क्रियान्वयन के लिए चयनित उप प्राचार्य को अब दिल्ली के आदर्श स्कूलों का भ्रमण कराया जाएगा।
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विश्व स्तरीय स्कूलों की तर्ज पर उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने के उद्देश्य से सीएम राइस योजना प्रारंभ की गई है इस योजना के तहत विभिन्न शैक्षणिक तथा गैर शैक्षणिक स्टाफ की नियुक्ति स्कूल शिक्षा विभाग एवं जनजाति कार्य विभाग में कार्यरत शिक्षकों की परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर की जा रही है।

आपको बता दें कि दिल्ली सरकार द्वारा शासकीय स्कूलों को बेहतर बनाया गया है । जिससे प्रेरणा लेकर अब संपूर्ण देश में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने की भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भी सीएम राइज स्कूल योजना अंतर्गत चयनित उप प्राचार्य को दिल्ली सरकार द्वारा संचालित शासकीय विद्यालयों का भ्रमण करवाया जाएगा।
प्राचार्य को करवाया जा चुका है दिल्ली के स्कूलों का भ्रमण
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश सीएम राइस स्कूल योजना अंतर्गत चयनित प्राचार्य को दिल्ली के शासकीय स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से भ्रमण करवाया जा चुका है। इससे पहले भी मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के अफसर तथा विभागीय मंत्रियों द्वारा भी दिल्ली तथा विदेशों में प्रचलित शैक्षणिक व्यवस्था का भ्रमण करवाया गया है।
हाल ही में मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सीएम राइज योजना अंतर्गत चयनित प्राचार्य को भी दिल्ली के स्कूलों का भ्रमण करवा कर शैक्षणिक व्यवस्था की गुणवत्ता को लेकर रूबरू करवाया गया है। अब मध्य प्रदेश सरकार सीएम राइज स्कूलों के लिए चयनित उप प्राचार्य को भी इन स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए तथा गुणवत्ता की स्थिति को और कैसे बेहतर बनाया जा सकता है। इसके बारे में जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से उप प्राचार्य का भ्रमण भी 25 एवं 26 अप्रैल को प्रस्तावित किया गया है।
उप प्राचार्य को 24 अप्रैल को सायं रात्रि तक नई दिल्ली पहुंचने के निर्देश
लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिए गए हैं कि सीएम राइज योजना अंतर्गत चयनित उपप्राचार्य को दिनांक 24 अप्रैल 2022 को सायं/ रात्रि तक भ्रमण स्थल पर पहुंचने हेतु निर्देशित किया जाकर कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए।
मध्य प्रदेश सरकार स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दिल्ली और नोएडा के अकादमी के मदहोश रचनात्मक दृष्टि से श्रेष्ठ स्कूलों का भ्रमण कराया जाना है । इसी क्रम में दिनांक 24 अप्रैल 2022 को सायं/रात्रि तक नई दिल्ली में निर्धारित स्थान होटल कैस्पिया डिस्ट्रिक्ट सेंटर क्रॉसिंग आउटर रिंग रोड ऑपोजिट गैलेक्सी टोयोटा हैदरपुर शालीमार बाग में उप प्राचार्य को उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है।
सीएम राइज उप प्राचार्य की भ्रमण सूची जारी
मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा महत्वकांक्षी योजना सीएम राइस स्कूल के लिए चयनित उप प्राचार्य को भ्रमण कराया जाना है। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा चयनित 80 उप प्राचार्य की सूची जारी कर समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को इन्हें निर्धारित समय एवं स्थान के लिए कार्यमुक्त करने के निर्देश प्रसारित किए गए हैं।
यहां देखें चयनित प्राचार्यो की सूची एवं डीपीआई द्वारा जारी निर्देश
डिजिटल एजुकेशन पोर्टल द्वारा सुविधा के लिए यहां पर सीएम राइज योजना अंतर्गत चयनित उप प्राचार्य की सूची तथा समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को उप प्राचार्य को दिल्ली के शासकीय स्कूलों के भ्रमण हेतु कार्यमुक्त करने संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश की प्रति उपलब्ध करवाई जा रही है।