MP Board 5th 8th Result 2023: मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा कक्षा 5th और 8th का रिजल्ट 15 मई 2023 को दोपहर 12:30 बजे घोषित किया जायेगा। सभी विद्यार्थीयों को बहुत समय से इन दोनों परीक्षाओं के रिजल्ट का इन्तजार था। इस पोस्ट में बताया गया है कि विद्यार्थी कैसे अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते है।
रिजल्ट डाउनलोड करने की डायरेक्ट लिंक
MP Board 5th 8th Result 2023 सोमवार 15 मई को अपरान्ह 12:30 बजे स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार घोषित करेंगे। राज्य शिक्षा केन्द्र के द्वारा महर्षि पंतजलि संस्कृत संस्थान भोपाल के सभागार में परीक्षा परिणाम उद्घोषणा कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
इस शैक्षणिक-सत्र 2022-23 में प्रदेश की समस्त शासकीय, अशासकीय शालाओं और मदरसों के कक्षा 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार की परीक्षा का आयोजन किया गया है, जिसमें लगभग 87 हजार शासकीय शाला, 24 हजार अशासकीय शाला और 1 हजार से अधिक मदरसों के करीब 24 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं।
राज्य शिक्षा केन्द्र ने इस वृहद कार्य के लिए समस्त व्यवस्थाएँ विभागीय स्तर पर ही करते हुए पारदर्शिता के साथ कार्य संपादन किया है। परीक्षाओं के परिणाम की घोषणा के साथ ही परीक्षा का विश्लेषण सार भी प्रस्तुत किया जायेगा।
MP Board 5th 8th Result 2023
MP Board 5th 8th Result 2023 कैसे डाउनलोड करे?
विद्यार्थी अपना रिजल्ट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है। राज्य शिक्षा केंद्र की ऑफिसियल वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किया जायेगा। निचे रिजल्ट डाउनलोड करने की लिंक दी गई है। आज दोपहर 12:30 पर जब रिजल्ट जारी किया जायेगा तब विद्याथी निचे दी गई डायरेक्ट लिंक के द्वारा रिजल्ट डाउनलोड कर सकते है।
अगर आप को डिजिटल एजुकेशन पोर्टल द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अधिक से अधिक शिक्षकों के साथ शेयर करने का कष्ट करें|
Follow Us On Google News – Digital Education PortalMp Board 5Th 8Th Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड पांचवी आठवीं कक्षा रिजल्ट घोषित , Mp Board 5Th 8Th Result 2023 कैसे डाउनलोड करे?- Direct Link 11
हमारे द्वारा प्रकाशित समस्त प्रकार के रोजगार एवं अन्य खबरें संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जाती है। कृपया किसी प्रकार के रोजगार या खबर की सत्यता की जांच के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट विजिट करें | अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी शेयर न करे ! किसी भी रोजगार के लिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं ! डिजिटल एजुकेशन पोर्टल किसी भी खबर या रोजगार के लिए जवाबदेह नहीं होगा