पुरानी पेंशन बहाली की आवाज हुई तेज़ संगठन हुवे सक्रीय पारदर्शिता के साथ डिजिटल रूप से कर रहे हैं संगठनात्मक गतिविधिया आप भी जुड़ सकते हैं ऑनलाइन सदस्यता लेकर
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी संगठन अब सक्रिय हो गए हैं | कोरोना काल के चलते हुए कर्मचारियों में चल रहे मतभेद को भापते हुवे और संगठन भी डिजिटल तरीके से अपनी गतिविधियों का संचालन करने लगे हैं| पुरानी पेंशन की मांग को लेकर इस समय सबसे मजबूत संगठन के रूप में उभर रहा है राष्ट्रीय पेंशन बहाली संगठन।
मध्य प्रदेश के सभी कर्मचारी संगठन पेंशन की मांग को लेकर हुए एकजुट
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मध्यप्रदेश में मान्यता एवं गैर मान्यता प्राप्त समस्त कर्मचारी संगठनों द्वारा एकजुट होकर राष्ट्रीय पेंशन बहाली संगठन का निर्माण किया गया है। संगठन की कमान मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपूत , भुवनेश कुमार पटेल प्रदेश अध्यक्ष अपाक्स संगठन, दिनेश चंद्र शर्मा प्रदेश अध्यक्ष सचिव संगठन, उपेंद्र सिंह वाघेल प्रदेश अध्यक्ष पटवारी संगठन, भरत पटेल प्रदेश अध्यक्ष आजाद अध्यापक संघ, राम चरण वर्मा प्रदेश महामंत्री शिक्षक संघ, राजकुमार चंदेल , राकेश नायक , मनोहर दुबे, राजेंद्र यादव, दिग्विजय सिंह चौहान, शैलेंद्र सिंह गंभीरया, वंदना शर्मा, कीर्ति झाला, शिवकुमार शर्मा, देवेंद्र सिंह , सुनील मिश्रा , संजय शर्मा , के के साहू , शिवराज शर्मा , तेजराज खींची आदी सम्भाल रहे है।
डिजिटल संगठन के रूप में उभरा राष्ट्रीय पेंशन बहाली संगठन
कोरोना काल में जहां एक और पूरा देश डिजिटल की ओर बढ़ रहा है वहीं राष्ट्रीय पेंशन बहाली संगठन द्वारा भी अपनी स्वयं की वेबसाइट का निर्माण करवाया गया है जिस पर कि संगठन का संपूर्ण लेखा-जोखा, संगठन पदाधिकारियों की जानकारी एवं संगठन की सदस्यता ऑनलाइन लेने सहित विभिन्न डिजिटल सुविधाएं प्रदान की गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह बताते हैं कि संगठन की पारदर्शिता को लेकर हमारे द्वारा यह निर्णय लिया गया है जिससे कि लोक सेवकों में संगठनात्मक शक्ति का प्रचार प्रसार हो सके एवं संगठन के कार्यों में पारदर्शिता लाई जा सके।
संगठन की वेबसाइट पर जाकर ले सकते हैं सदस्यता , नहीं देना होगा किसी को भी केश पैसा
संगठन द्वारा सदस्यता के लिए भी वेबसाइट पर ऑप्शन दिया गया है इसके लिए कोई भी शासकीय कर्मचारी संगठन की वेबसाइट पर जाकर अपनी जानकारी भरकर ऑनलाइन पेमेंट Phone Pay, Google Pay, Paytm या नेट बैंकिंग आदि अन्य डिजिटल माध्यम से राशि जमा करवा कर अपनी सदस्यता प्राप्त कर सकते हैं सदस्यता प्राप्त करते ही आपको अपने मोबाइल पर एक ट्रांजैक्शन आईडी सहित आप की सदस्यता के बारे में आवश्यक जानकारी एसएमएस के द्वारा भेज दी जाती है।
संगठन की गतिविधियों से अपडेट रहने के लिए जुड़ सकते हैं फेसबुक पेज से
संगठन द्वारा अपनी गतिविधियों को समस्त कर्मचारी तक पहुंचाने के लिए फेसबुक पर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संगठन के नाम से एक फेसबुक पेज एवं फेसबुक ग्रुप भी बनाया गया है जिस पर कोई भी शासकीय कर्मचारी जुड़ सकता है जिससे कि संगठन के बारे में होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में बहुत आसानी से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
राष्ट्रीय पेंशन बहाली संगठन Facebook Group से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
राष्ट्रीय पेंशन बहाली संगठन Facebook Page Follow Like के लिए यहाँ क्लिक करे
राष्ट्रीय पेंशन बहाली संगठन Youtube से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
राष्ट्रीय पेंशन बहाली संगठन ऑनलाइन सदस्यता लेने के लिए यहाँ क्लिक करे
वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करे
पेंशन हमारा हक़ है, इसे हम लेकर ही रहेंगे
Discover more from Digital Education Portal
Subscribe to get the latest posts to your email.