RPSC RAS Mains 2020: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) मुख्य परीक्षा 2020 के लिए विस्तृत सह स्क्रूटनी फॉर्म के लिंक को सक्रिय कर दिया है। इस वर्ष, आरएएस मुख्य परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले सभी उम्मीदवार, अब परीक्षा के आवेदन पत्र को भरने के लिए विवरण देख सकते हैं। फॉर्म, आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट, rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार, ऑफिशियल साइट पर विजिट कर फॉर्म भर सकते हैं। स्क्रूटनी फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 7 सितंबर, 2020 है।
आरपीएससी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, वैसे सभी उम्मीदवार, जिन्होंने राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2018 के लिए अर्हता प्राप्त की है, वे अब विस्तृत सह स्क्रूटनी फॉर्म भर सकते हैं।
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट, rpsc.rajasthan.gov.in पर विजिट करें। होमपेज पर उपलब्ध न्यूज सेक्शन में जाएं। यहां उम्मीदवार, आरपीएससी संयुक्त प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विस्तृत सह स्क्रूटनी फॉर्म के लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया पेज ओपन होगा। यहां आरपीएससी आरएएस विस्तृत सह स्क्रूटनी फॉर्म को पूरी तरह से भरना होगा। फॉर्म जमा करने के बाद भविष्य के संदर्भ में इसे डाउनलोड करके और हार्ड कॉपी निकाल कर सुरक्षित रखें।
उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि इस वर्ष आयोग द्वारा केवल ऑनलाइन फॉर्म ही स्वीकार किए जाएंगे। इस संबंध में आयोग ने एक नोटिस भी जारी किया है। बता दें कि सेवा प्राथमिकता क्रम भी ऑनलाइन ही भरे जाने हैं। उम्मीदवार के द्वारा एक बार सबमिट करने के बाद किसी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जायेगा।
📢 Breaking Job Alert ! 📢 Indian Navy Agniveer Bharti 2024 भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती 2024 : पात्रता, वेतन भत्ते , ऑनलाइन अप्लाई डायरेक्ट लिंक 👇
4 days ago
Mp Govt Job Alert 📢 MPBDC Assistant Manager Recruitment 2024 : मध्य प्रदेश भवन विकास निगम लिमिटेड में सहायक प्रबंधक (सिविल/ विद्युत) के पद पर भर्ती 2024
4 days ago
💥 Big Breaking Update JNVS NON TEACHING STAFF RECRUITMENT 2024 💁♀️ नवोदय विद्यालय समिति गैर-शिक्षण भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाई
March 10, 2024
कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल द्वारा वन विभाग एवं जेल विभाग की सीधी भर्ती परीक्षा-2022-23 शुद्धिपत्र जारी,जल्द होगा रिजल्ट जारी, पदों में वृद्धि
March 2, 2024
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) में 1930 पदों पर भर्ती 2024 : जानिए आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और अन्य जानकारी