न्यूज डेस्क: बिहार में फैक्ट्री की कमी के कारण लाखों लोगों का पलायन दूसरे स्टेट में होता हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता हैं। इसी को देखते हुए यहां सरकारी स्तर पर फैक्ट्री खोला गया हैं ताकि लोगों को राज्य में ही रोजगार मिल सके।
मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के पूर्णिया में केला के रेशा बनाने की फैक्ट्री खोली गई हैं। इससे लोगों में काफी उत्साह हैं। क्यों की इस फैक्ट्री को लगने से लाखों लोगों को रोजगार मिल सकता हैं तथा लोगों की बेरोजगारी दूर हो सकती हैं।
खबर के मुताबिक सरकार के औद्योगिक नवप्रवर्तन उद्योग नीति के तहत धमदाहा प्रखंड के संझा घाट में केला के बेकार पड़े थम्ब से रेशा बनाने की दो यूनिट लगायी गयी है।इससे केला के किसानों को भी फायदा होगा और लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
आपको बता दें की बिहार सरकार राज्य में फैक्ट्री लगाने के लिए कई प्राइवेट कंपनियों के संपर्क में हैं। जो पटना के बिहटा और मुजफ्फरपुर में फैक्ट्री लगाना चाहती हैं। बहुत जल्द ये कंपनियां भी बिहार में अपना फैक्ट्री खोल सकती हैं।