![School reopening से इन राज्यों में खुले स्कूल जाने कहां रहे बंद 4 Digital education portal default feature image](https://i0.wp.com/educationportal.org.in/wp-content/uploads/2022/12/digital-education-portal-default-feature-image.png?fit=1200%2C630&ssl=1)
आपको बता दें कि अनलॉक-4 में स्कूलों को 21 सितंबर से आंशिक रप से खोलने की छूट दी गई है।गृह मंत्रालय की गाइडलाइन में कहा गया है कि कक्षा 9 से 12 तक के छात्र कम समय में मार्गदर्शन के लिए अध्यापकों से मुलाकात कर सकते हैं लेकिन इसके लिए अभिभावकों की मंजूरी अनिवार्य होगी। यह छूट कंटेनमेंट जोन के लिए नहीं है।
गृह मंत्रालय की ओर से जारी मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गत आठ सितंबर को कहा कि स्कूलों में केवल 50 प्रतिशत टीचिंग/नॉन टीचिंग स्टाफ की इजाजत होगी। छात्रों के लिए अटेंडेंस अनिवार्य नहीं होगा। स्कूलों में सोशल डिस्टैंसिंग एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाएगा। इस दौरान स्कूलों में स्पोर्ट्स या अन्य गतिविधियां नहीं की जाएंगी।बच्चे स्कूल में तभी दाखिल हो सकेंगे जब उनके पास पैरेंट्स की रिटेन परमिशन होगी। कोरोना से बचने के लिए सारे उपाय होंगे। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य हैं, एंट्री पर थर्मल स्क्रीनिंग होगी। खुले में क्लासेज नहीं लगनी हैं, साथ ही सीटिंग अरेंजमेंट ऐसा होगा जिससे स्टूडेंट्स के बीच कम से कम 6 फीट की दूरी रह सके। आइए आपको बताते हैं कि कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल खोलने को लेकर राज्यों की फाइनल राय क्या बनी है।
हरियाणा- आज से स्कूल खुल रहे हैं। केंद्र की सभी गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा।
असम- आज से स्कूल खुल रहे हैं। डीटेल्स एसओपी जारी किए गए हैं। यहां कक्षा 9 और 10 के लिए अलग दिन स्कूल खुलेंगे और कक्षा 11 और 12 के लिए अलग दिन।
जम्मू और कश्मीर- सोमवार से स्कूल गए हैं। गाइडलाइंस जारी कर दी गई हैं।
हिमाचल प्रदेश- एहतियात के बीच आज से स्कूल खुल रहे हैं।
चंडीगढ़- आंशिक तौर पर आज से स्कूल खुल गए हैं। एक क्लास में केवल 15 स्टूडेंट्स बैठेंगे।
नगालैंड- क्लासेज चलनी शुरू हो गई है।
मेघालय- आज से स्कूल खुल रहे हैं।
आंध्र प्रदेश- आज से क्लास 9 से 12 तक के स्कूल खुल गए हैं।
महाराष्ट्र- कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य में 30 सितंबर तक स्कूल बंद हैं।
उत्तर प्रदेश- कोई फैसला नहीं हुआ है। बेसिक शिक्षा मंत्री ने जरूर कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से स्कूल 21 सितंबर से नहीं खुलेंगे।
दिल्ली- सरकार ने साफ किया है कि स्कूल नहीं खोले जाएंगे।
गुजरात- राज्य सरकार ने दिवाली तक स्कूल बंद रखने का फैसला किया है।
मध्य प्रदेश- आंशिक रूप से स्कूल खुलेंगे। क्लासेज नहीं लगेंगी।
पश्चिम बंगााल- बढ़ते कोरोना केसेज की वजह से स्कूल अभी बंद रखे गए हैं।
Discover more from Digital Education Portal
Subscribe to get the latest posts to your email.