School reopening मध्य प्रदेश में 15 नवंबर तक नहीं खुलेंगे स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
![School reopening मध्य प्रदेश में 15 नवंबर तक नहीं खुलेंगे स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश 4 Digital education portal default feature image](https://i0.wp.com/educationportal.org.in/wp-content/uploads/2022/12/digital-education-portal-default-feature-image.png?fit=1200%2C630&ssl=1)
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों के खोले जाने पर आवश्यक निर्णय लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार 15 नवंबर 2020 तक कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों को नहीं खोला जाएगा। वही कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों के लिए आंशिक अध्यापन कार्य किया जाएगा नियमित कक्षाएं नहीं लगाई जाएगी इस संबंध में आज 12 अक्टूबर 2020 को मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के पत्र क्रमांक एफ-44-04/2020/20-2: नोबेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव हेतु विभागीय समसंख्यक आदेशों दिनांक 31.8.2020, दिनांक 11.09.2020 एवं दि. 20.9.2020 के अनुक्रम में स्कूलों को खोले जाने के संबंध में राज्य शासन एतद द्वारा निम्नानुसार निर्देश प्रसारित करता है –
1. प्रदेश के समस्त स्कूलों में कक्षा 01 से 8वीं तक की कक्षायें 15 नवम्बर 2020 तक पूर्णतः बंद रहेगी।
2. कक्षा 09 से 12वीं तक के लिए विभागीय समसंख्यक आदेश दिनांक11.9.2020 एवं दिनांक 20.9.2020 के अनुरूप सभी स्कूल आंशिक रूप से खुले रहेंगे यहां यह पुनः स्पष्ट किया जाता है कि नियमित कक्षाओं का संचालन नहीं होगा एवं ऑनलाईन पठन-पाठन की गतिविधियां पूर्व की तरह जारी रहेगी।
3. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी एसओपी/गाईड लाईन का पालन अनिवार्य होगा।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश देखें
![School reopening मध्य प्रदेश में 15 नवंबर तक नहीं खुलेंगे स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश 5 Img 20201012 wa00177213899018490680293](https://i0.wp.com/educationportal.org.in/wp-content/uploads/2020/10/img-20201012-wa00177213899018490680293.jpg?w=1220&ssl=1)
- Big Breaking ! 💁♀️ सरकारी कॉलेजों में B.Ed प्रवेश 2024 की शुरुआत, यहाँ जाने कैसे करें आवेदन ?
- 💁♀️ क्या आप शिक्षिका बनकर बच्चों का भविष्य गढ़ना चाहती हैं? तो आपके लिए डीपीएसई (डिप्लोमा इन प्री स्कूल एजुकेशन) 2024 एक बेहतरीन विकल्प : यहाँ जानिए ऑनलाइन आवेदन सहित पूरी जानकारी
- Breaking 💥 PG Diploma in Teaching English 2024-25 शासकीय शिक्षकों के लिए अंग्रेजी भाषा शिक्षण में डिप्लोमा : प्रवेश प्रक्रिया शुरू!
- बड़ी खबर 💥 मध्यप्रदेश अतिथि शिक्षक भर्ती 2024 , भर्ती प्रक्रिया दिशा निर्देश जारी, यहां पढ़े पूरी जानकारी
- उच्च पद प्रभार 2024 बड़ी खबर : 10 जून तक अनिवार्य रूप से उच्च पद प्रभार ग्रहण करना होगा
Discover more from Digital Education Portal
Subscribe to get the latest posts to your email.