![कल जारी होंगे डीएलएड परीक्षा के एडमिट कार्ड, 28 अक्टूबर को होगी एग्जाम 4 Digital education portal default feature image](https://i0.wp.com/educationportal.org.in/wp-content/uploads/2022/12/digital-education-portal-default-feature-image.png?fit=1200%2C630&ssl=1)
हरियाणा बोर्ड की वेबसाइट पर डीएलएड परीक्षा के प्रवेश पत्र कल जारी किए जाएंगे। डीएलएड प्रवेश प्रथम व द्वितीय वर्ष की नियमित/रिअपीयर परीक्षाएं 28 अक्टूबर से आरंभ हो रही है। इल परीक्षा के लिए पात्र छात्र अध्यापकों के प्रवेश पत्र संस्था की लॉगिन आईडी पर 21 अक्टूबर से मिलेंगे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर जगबीर सिंह एवं सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि सभी छात्र अध्यापकों के प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक से संबंधित संस्था अपना यूजर आईडी पासवर्ड प्रयोग कर डाउनलोड कर सकती है।
उन्होंने बताया कि छात्र अध्यापक प्रवेश पत्र पर दर्शाए गए महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यान से पढ़कर उनकी पालना करना सुनिश्चित करें।
![कल जारी होंगे डीएलएड परीक्षा के एडमिट कार्ड, 28 अक्टूबर को होगी एग्जाम 5 N223437488178b92cde17c1c6efa622a2b40a00aec0b686301e50b483ad32b245553b334d5](https://i0.wp.com/educationportal.org.in/wp-content/uploads/2020/10/n223437488178b92cde17c1c6efa622a2b40a00aec0b686301e50b483ad32b245553b334d5.jpg?w=1220&ssl=1)
प्रवेश पत्र का रंगीन प्रिंट ए-फोर साइज पेपर पर फोटो के साथ लें। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि रंगीन प्रवेश पत्र का प्रिंट लेने उपरांत छात्र अध्यापक अपने विवरण फोटो व हस्ताक्षर की भलीभांति जांच कर लें। यदि विवरण में कोई त्रुटि है तो नियमानुसार मूल दस्तावेज के साथ बोर्ड में ठीक करवाएं।
Discover more from Digital Education Portal
Subscribe to get the latest posts to your email.