मंडल ने किया बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में बदलाव, वेबसाइट पर ब्लू प्रिंट अपलोड
अब पुराने रटे-रटाए प्रश्नों को याद कर विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक नहीं ला पाएंगे, बल्कि उन्हें पूरे चैप्टर को गहराई से पढ़ना होगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने सत्र 2020-21 की बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया है। परीक्षा तीन घंटे की होगी। अब सभी विषयों में 30 फीसद वस्तुनिष्ठ आधारित प्रश्न होंगे, 30 फीसद सब्जेक्टिव, 40 फीसद तार्किक (समझ-परख) के प्रश्न रहेंगे।मंडल ने हर विषय के पूरे पाठ्यक्रम को तीन यूनिट में बांट दिया है। सभी यूनिट से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र में अब दीर्घउत्तरीय प्रश्नों के बदले छोटे-छोटे प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसका उत्तर पूरे चैप्टर को ठीक से समझकर पढ़ने के बाद ही दिया जा सकेगा।
हर विषय के 100 अंक के प्रश्नपत्र होगा। इसमें एक, तीन या चार अंक के ही प्रश्न होंगे। पहले की तरह पांच, छह या दस अंक के प्रश्न नहीं होंगे।
पहले बोर्ड परीक्षा में 25 फीसद वस्तुनिष्ठ और 75 फीसद लघु व दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होते थे। मंडल की वेबसाइट पर मंगलवार को प्रश्न पत्र का ब्लू प्रिंट अपलोड कर दिया गया है। अब विद्यार्थी इसके माध्यम से परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। साथ ही मंडल ने हर विषय का प्रश्न बैंक भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी करने में आसानी होगी। मंडल का मानना है कि परीक्षा पैटर्न को विद्यार्थियों के लिए पहले से आसान बना दिया गया है।
अथवा में प्रश्नों की संख्या अधिक होगी:
अब अथवा में प्रश्नों की संख्या ज्यादा होगी। उदाहरण के लिए कुल छह प्रश्न दिए जाएंगे, जिसमें चार हल करने होंगे या पांच प्रश्नों में से तीन हल करने होंगे। पहले हर दो प्रश्न में अथवा होता था। इससे जिस चैप्टर से अधिक प्रश्न पूछे जाएंगे, उसे विद्यार्थी अच्छे से कर लेगा।
इस बार बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया गया है। अब वस्तुनिष्ठ प्रश्न अधिक होगे और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न नहीं होगे। इससे विद्यार्थियों में रटने की प्रवृति खत्म होगी और वे पूरे चैप्टर को गहराई से पढ़ेंगे।
-उमेश कुमार सिंह, सचिव, माशिम
पहले यह होता था
कुल अंक – 100
- वस्तुनिष्ट प्रश्न-25 अंक अंति लघु उत्तरीय प्रश्न- 10 अक
(दो अंक के पांच प्रश्न)
लघु उत्तरीय प्रश्न – 12 अंक (तीन अंक के चार प्रश्न)
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-28 अक (चार अंक के सात प्रश्न)
निबंधात्मक प्रश्न – 25 अंक (पाच अंक के पांच प्रश्न)
इस तरह का होगा बदलाव
100 कुल अंक
30 अंक वस्तुनिष्ठ प्रश्न
30 अंक लघु उत्तरीय प्रश्न
(3-3 अंक के दस प्रश्न) (75 से 100 शब्द)
40 अंक तार्किक प्रश्न
(4-4 अक के दस प्रश्न) (120 से 150 शब्द)
Discover more from Digital Education Portal
Subscribe to get the latest posts to your email.