Post Office 10th Pass Government Job: इंडियन पोस्ट सर्विस ने GDS के 2428 पदों पर भर्ती के लिए बढ़ाई आवेदन की तारीख, अब 10 जून तक करें अप्लाई
इंडियन पोस्ट सर्विस ने महाराष्ट्र पोस्टल सर्कल में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख फिर बढ़ा दी है। ऐसे कैंडिडेट्स जो किसी वजह से इन पदों के लिए अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे अब 10 जून तक appost.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 2428 पदों पर भर्ती की जाएगी।
पदों की संख्या- 2428
पद | संख्या |
यूआर | 1105 |
ईडब्ल्यूएस | 246 |
ओबीसी | 565 |
पीडब्ल्यूडी-ए | 10 |
पीडब्ल्यूडी-बी | 23 |
पीडब्ल्यूडी-सी | 29 |
पीडब्ल्यूडी-डीई | 15 |
SC | 191 |
एसटी | 244 |
योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी (अनिवार्य या वैकल्पिक विषयों के रूप में अध्ययन किया गया हो) विषय के साथ 10वीं कक्षा पास होने चाहिए।
आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
सिलेक्शन प्रोसेस
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का सिलेक्शन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
सैलरी
आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को हर महीने 10,000 रुपए से 14,500 रुपए तक की सैलरी दी जाएगा।
जरूरी तारीखें
- आवेदन शुरू होने की तारीख- 27 अप्रैल
- आवेदन की आखिरी तारीख- 10 जून
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स 10 जून तक https://indiapost.gov.in या https://appost.in/gdsonline के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
Discover more from Digital Education Portal
Subscribe to get the latest posts to your email.