Cm Rise School पहले चरण में प्रदेश के 350 शासकीय सी एम् राइज़ विश्वस्तरीय विद्यालय प्रारंभ, जानिए विस्तृत जानकारी
![Cm rise school पहले चरण में प्रदेश के 350 शासकीय सी एम् राइज़ विश्वस्तरीय विद्यालय प्रारंभ, जानिए विस्तृत जानकारी 4 Img 20210813 210930 172](https://i0.wp.com/educationportal.org.in/wp-content/uploads/2021/08/IMG_20210813_210930_172.jpg?fit=1080%2C1080&ssl=1)
मध्य प्रदेश सरकार आने वाले आगामी 10 वर्षों में आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने प्रदेश के 9,200 शासकीय विद्यालयों को सर्वसुविधायुक्त् विश्वस्तरीय सी एम् राइज विद्यालयों के रूप में विकसित करने के लिए कृतसंकल्पित है।
पहले चरण में प्रदेश के 350 शासकीय विद्यालय जिसमे स्कूल शिक्षा विभाग के 255 तथा 95 जनजातीय विभाग के विद्यालयों को सी एम् राइज़ विद्यालय प्रारंभ किये जा रहें हैं ।
ये विद्यालय विश्व स्तर के होंगें इनमें छात्रों हेतु परिवहन व्यवस्था, सभी संकायों में योग्य विषय विशेषज्ञ अनुभवी शिक्षकों, नृत्य,गायन, संगीत, खेल, मनोवैज्ञानिक, तथा कैरियर काउंसलर हेतु विशिष्ट शिक्षकीय स्टाफ की व्यवस्था होगी । जिसके लिए विद्यालय वर्तमान में शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों/सह-शैक्षणिक स्टाफ में से ही श्रेष्ठ स्टाफ चयन का निर्णय लिया गया है।
यदि आप इन विश्व स्तरीय विद्यालयों का हिस्सा बन आत्मनिर्भर नई पीढी के निर्माण की संकल्पना को साकार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहते हैं, तो मंगलवार, दिनांक 24 अगस्त, 2021 को आयोजित उन्मुखीकरण सत्र में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित हैं।
इसी सत्र में अन्य विवरण और जानकारियां साझा की जायेंगी। उन्मुखीकरण सत्र में सम्मिलित होने हेतु वीडियो कांफ्रेंसिंग लिंक और समय शीघ्र ही अवगत कराया जाएगा।
आइये आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के निर्माण की संकल्पना को सी एम् राइज़ विद्यालयों का हिस्सा बनकर साकार करें !
Discover more from Digital Education Portal
Subscribe to get the latest posts to your email.