EmployeeMp news

Madhya Pradesh News: आपसी विवाद बढ़ा तो राज्य कर्मचारी संघ की मान्यता पर गहराया संकट Digital Education Portal

कर्मचारी संघ में बड़ी गुटबाजी। बन गए तीन-तीन अध्यक्ष। एक अध्यक्ष ने खुद स्वीकारी गुटबाजी की वजह से मान्‍यता पर संकट की बात।

Madhya pradesh news: आपसी विवाद बढ़ा तो राज्य कर्मचारी संघ की मान्यता पर गहराया संकट
भोपाल, जिस राज्य कर्मचारी संघ ने वर्षों तक कर्मचारियों को न्याय दिलाने में मदद की है, उसी की मान्यता पर संकट गहराने लगा है। यह नौबत संघ में गुटबाजी बढ़ने और तीन-तीन अध्यक्ष होने के कारण बनी है। पूर्व में इस संघ का एक ही अध्यक्ष था, लेकिन धीरे-धीरे मनमुटाव और आपसी खींचतान इतनी बढ़ गई कि इस कर्मचारी संघ में काम करने वाले कर्मचारियों ने अपने-अपने गुट बना लिए। अलग-अलग गुट के अध्यक्ष भी बन गए हैं। ये एक ही संघ व उसके पंजीयन का उपयोग कर रहे हैं। जिसकी वजह से शसन परेशान है। एक अध्यक्ष से पत्राचार करने पर दूसरे अध्यक्ष आपत्ति जताते रहे हैं। कर्मचारियों की मांगें पीछे छूटती जा रही है और गुटबाजी व आपसी विवाद बढ़ते जा रहे हैं।

राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष होने का दावा करने वाले जितेंद्र सिंह ने मान्यता पर संकट वाली बात स्वीकार की है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर एक संदेश पोस्ट किया है जिसमें कहा है कि हमारे संघ का पंजीयन निरस्त होने की स्थिति बन गई है। उन्होंने साफ लिखा है कि संघ का पंजीयन बचाने के लिए राज्य कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की आपस में चर्चा हुई है। इस महत्वपूर्ण चर्चा में सुरेंद्र सिंह भदौरिया, राजेंद्र शर्मा, राजकुमार चंदेल, कृष्णराज सिंह, सुभाष शर्मा, बादाम सिंह यादव, देवेंद्र हिंगवासिया, राकेश गुप्ता, राजेंद्र श्रीवास्तव, एससी द्विवेदी, राकेश श्रीवास्तव आदि कर्मचारी नेताओं ने हिस्सा लिया था, जिन्होंने निर्णय लिया है कि राज्य कर्मचारी संघ के पंजीयन को बचाने के लिए एकजुट होकर नया निर्वाचन कराएंगे। निर्वाचन के बाद धारा 27 ,28 की जानकारी सहायक पंजीयक फर्म एवं संस्थाएं भोपाल को दी जाएगी। 20 अप्रैल के बाद राज्य कर्मचारी संघ के तीनों गुटों के पदाधिकारियों की साधारण सभा की बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें पंजीयन बचाने की दिशा में निर्णय लिए जाएंगे। जितेंद्र सिंह का कहना है कि खींचतान को खत्म करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि आम कर्मचारियों के हितों की लड़ाई पूरी ऊर्जा के साथ लड़ी जा सकें।
और भी कर्मचारी संघों में मची कलह
राज्य कर्मचारी संघ एकमात्र संघ नहीं है जो विवादों का सामना कर रहा है। इसके अलावा भी अन्य कर्मचारी संघों में विवाद चल रहे हैं। ताजा विवाद राज्य मंत्रालयीन कर्मचारी संघ का है जिसमें दो गुटों ने चुनाव कराएं थे। इसके पूर्व मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का विवाद भी लंबे समय से चल रहा है। लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ में भी विवाद के सुर उठ चुके थे। सभी विवादों की जड़ आपसी विवाद और खींचतान रही है।
  • #Madhya Pradesh News
  • #MP Rajya Karmchari Sangh
  • #state employees union
  • #Bhopal News in Hindi
  • #Bhopal Latest News
  • #Bhopal Samachar
  • #MP News in Hindi
  • #Madhya Pradesh News
  • #भोपाल समाचार
  • #मध्य प्रदेश समाचार

हमारे द्वारा प्रकाशित समस्त प्रकार के रोजगार एवं अन्य खबरें संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जाती है। कृपया किसी प्रकार के रोजगार या खबर की सत्यता की जांच के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट विजिट करें | अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी शेयर न करे ! किसी भी रोजगार के लिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं ! डिजिटल एजुकेशन पोर्टल किसी भी खबर या रोजगार के लिए जवाबदेह नहीं होगा .

Team Digital Education Portal

Join whatsapp for latest update

Join telegram

Discover more from Digital Education Portal

Subscribe to get the latest posts to your email.

Show More

आपके सुझाव हमारे लिए महत्त्वपूर्ण हैं ! इस पोस्ट पर कृपया अपने सुझाव/फीडबैक देकर हमे अनुग्रहित करने का कष्ट करे !

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

Discover more from Digital Education Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Please Close Ad Blocker

हमारी साइट पर विज्ञापन दिखाने की अनुमति दें लगता है कि आप विज्ञापन रोकने वाला सॉफ़्टवेयर इस्तेमाल कर रहे हैं. कृपया इसे बंद करें|