CBSE 10th बोर्ड में दिल्ली से आगे MP के स्टूडेंट्स: मध्यप्रदेश 1.40% ज्यादा, 99.47% बच्चे पास हुए; प्रदेश में लड़कियों ने 0.50% से लड़कों से बाजी मारी, टॉप 5 राज्यों में चौथे रैंक Digital Education Portal
![Cbse 10th बोर्ड में दिल्ली से आगे mp के स्टूडेंट्स: मध्यप्रदेश 1. 40% ज्यादा, 99. 47% बच्चे पास हुए; प्रदेश में लड़कियों ने 0. 50% से लड़कों से बाजी मारी, टॉप 5 राज्यों में चौथे रैंक digital education portal 4 Cbse bord 1627996405](https://i0.wp.com/educationportal.org.in/wp-content/uploads/https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/08/03/cbse-bord_1627996405.jpg?fit=%2C&ssl=1)
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) के 10वीं क्लास का मंगलवार को रिजल्ट आ गया। इसमें देशभर से करीब 21 लाख छात्र शामिल हुए थे। इसमें से 99.04% सफल रहे हैं। सफलता के मामले में मध्यप्रदेश के बच्चे दिल्ली से आगे निकल गए हैं। MP में सफलता का प्रतिशत 99.47%, जबकि दिल्ली का 98.07% रिजल्ट रहा। हालांकि, दिल्ली में मध्यप्रदेश की तुलना में छात्रों की संख्या साढ़े 3 गुना से भी ज्यादा। मध्य प्रदेश में 10वीं में एक लाख से ज्यादा और दिल्ली में पौने चार लाख के करीब स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।
मध्यप्रदेश का रिजल्ट
क्रमांक | रजिस्टर्ड | परीक्षा दी | पास | सफलता % |
छात्र | 58998 | 58998 | 58588 | 99.31% |
छात्राएं | 41014 | 41014 | 40896 | 99.71% |
कुल | 100012 | 100012 | 99484 | 99.47% |
5 बड़े राज्यों में MP चौथे नंबर पर
देश भर में करीब 21 लाख छात्र-छात्राओं ने CBSE 10वीं क्लास की परीक्षा दी थी। इनमें से सबसे ज्यादा और बड़े सेंटर देश में पांच थे, जहां एक लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं रहे। इन राज्यों की बात की जाए तो मध्यप्रदेश चौथे नंबर पर रहा, जबकि देश का सबसे बड़ा सेंटर दिल्ली पांचवें नंबर पर रहा।
देश के टॉप बड़े राज्यों की स्थिति
प्रदेश | कुल स्टूडेंट्स | सफलता % |
हरियाणा | 1 लाख 42959 | 99.75% |
पंजाब | 1 लाख 02883 | 99.68% |
बिहार | 1 लाख 66688 | 99.59% |
मध्यप्रदेश | 1 लाख 00012 | 99.47% |
दिल्ली | 3 लाख 72325 | 98.07% |
हमारे द्वारा प्रकाशित समस्त प्रकार के रोजगार एवं अन्य खबरें संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जाती है। कृपया किसी प्रकार के रोजगार या खबर की सत्यता की जांच के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट विजिट करें | अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी शेयर न करे ! किसी भी रोजगार के लिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं ! डिजिटल एजुकेशन पोर्टल किसी भी खबर या रोजगार के लिए जवाबदेह नहीं होगा .
Team Digital Education Portal
शैक्षणिक समाचारों एवं सरकारी नौकरी की ताजा अपडेट प्राप्त करने के लिए फॉलो करें |
||
---|---|---|
Follow Us on Telegram @digitaleducationportal @govtnaukary |
Follow Us on Facebook @digitaleducationportal @10th12thPassGovenmentJobIndia |
Follow Us on Whatsapp @DigiEduPortal @govtjobalert |
Discover more from Digital Education Portal
Subscribe to get the latest posts to your email.