भोपाल में महिला क्रिकेटर से ठगी: जालसाज दंपति ने स्पोर्ट्स कोटे से SBI में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 6 लाख रु. ठगे, पैसे वापस मांगने पर दी मंत्री, अफसरों से पहचान की धौंस Digital Education Portal
![भोपाल में महिला क्रिकेटर से ठगी: जालसाज दंपति ने स्पोर्ट्स कोटे से sbi में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 6 लाख रु. ठगे, पैसे वापस मांगने पर दी मंत्री, अफसरों से पहचान की धौंस digital education portal 4 Jaal saaj 1630597745](https://i0.wp.com/educationportal.org.in/wp-content/uploads/https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/09/02/jaal-saaj_1630597745.jpg?fit=%2C&ssl=1)
[ad_1]
![भोपाल में महिला क्रिकेटर से ठगी: जालसाज दंपति ने स्पोर्ट्स कोटे से sbi में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 6 लाख रु. ठगे, पैसे वापस मांगने पर दी मंत्री, अफसरों से पहचान की धौंस digital education portal 5 गिरफ्तार आरोपी दंपति। - dainik bhaskar](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/09/02/jaal-saaj_1630597745.jpg?resize=720%2C540&ssl=1)
गिरफ्तार आरोपी दंपति।
भोपाल की हबीबगंज पुलिस ने जालसाज दंपति को गिरफ्तार किया है। दंपति ने भोपाल की रहने वाली महिला क्रिकेटर से करीब 6 लाख रुपए ठग लिए। जालसाजाें ने युवती को SBI में स्पोर्ट्स कोटे से नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
ASI मनोज यादव ने बताया, अशोक विहार कॉलोनी पुल बोगदा निवासी दीपिका शाक्य (29) मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की सदस्य हैं। वह रणजी खेल चुकी हैं। पुलिस को उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 से भोजपुर क्लब अरेरा कॉलोनी में क्रिकेट खेलने आती हैं। फरवरी 2018 में उन्हें आशुतोष पुरोहित नामक व्यक्ति से जान पहचान हुई। इसी बीच, पुरोहित ने पत्नी निधि पुरोहित से उनसे मुलाकात कराई।
पुरोहित व उसकी पत्नी ने दीपिका को बताया, उसके प्रदेश में पदस्थ बड़े अधिकारियों, मंत्रियों से संपर्क हैं। उसने स्पोर्ट्स कोटे से भारतीय स्टेट बैंक मे नौकरी लगवाने का दीपिका को प्रलोभन दिया। झांसे में आई दीपिका ने आरोपी को फरवरी, मार्च 2018 में 6 लाख रुपए दे दिए। 12 मई 2018 को ट्रीनिटी कॉलेज भोपाल में भारतीय स्टेट बैंक की परीक्षा में दीपिका शामिल हुईं। रिजल्ट में उसका सिलेक्शन नहीं हुआ।
इस पर पुरोहित से उसने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी टाल-मटोल करता रहा। बाद में पैसा वापस करने से मना कर दिया। इस पर दीपिका ने उसकी शिकायत थाने में कर दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी दंपति के खिलाफ मामला दर्ज कर आशुतोष पुरोहित और उसकी पत्नी निधि को गिरफ्तार कर लिया।
पूर्व में भी हो चुका आरोपी गिरफ्तार
एएसआई मनोज ने बताया, आरोपी वर्ष 2018 में हबीबगंज थाने में धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। उसके खिलाफ छोला मंदिर थाने में भी केस कायम है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने अन्य लोगों के साथ भी ठगी की होगी।
हमारे द्वारा प्रकाशित समस्त प्रकार के रोजगार एवं अन्य खबरें संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जाती है। कृपया किसी प्रकार के रोजगार या खबर की सत्यता की जांच के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट विजिट करें | अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी शेयर न करे ! किसी भी रोजगार के लिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं ! डिजिटल एजुकेशन पोर्टल किसी भी खबर या रोजगार के लिए जवाबदेह नहीं होगा .
Team Digital Education Portal
शैक्षणिक समाचारों एवं सरकारी नौकरी की ताजा अपडेट प्राप्त करने के लिए फॉलो करें |
||
---|---|---|
Follow Us on Telegram @digitaleducationportal @govtnaukary |
Follow Us on Facebook @digitaleducationportal @10th12thPassGovenmentJobIndia |
Follow Us on Whatsapp @DigiEduPortal @govtjobalert |
Discover more from Digital Education Portal
Subscribe to get the latest posts to your email.