राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे (NAS 2021) तैयारियों हेतु शिक्षकों की बेस्ट प्रैक्टिस ⏯️ चयनित शिक्षकों द्वारा NAS की तैयारियों के संबंध में अपने अनुभव व स्वयं के द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों का प्रस्तुतीकरणका यू-ट्यूब लाइव के माध्यम से दिनांक 30 अक्टूबर 2021 को
राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे (NAS 2021), youtube live,best practices of teacher for NAS, Education, digital Education Portal,
राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे (NAS 2021) हेतु प्रदेश के बच्चों का शैक्षिक प्रदर्शन उन्नत करने हेतु रणनीति के सम्यक क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की दृष्टि से राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा समय-समय पर यू-ट्यूबलाइव वी.सी. एवं अन्य माध्यमों से जिला स्तरीय अधिकारियों, डाईट फैकल्टी, जिला NAS प्रभारी एवं शिक्षकों के कर्तव्य एवं उत्तरदायित्व / भूमिका स्पष्ट कर विस्तार से उन्मुखीकरण किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में विगत सप्ताह उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों द्वारा अपने अनुभवों को यू-ट्यूब लाईव के माध्यम से साझा किया गया था ।
NAS 2021 बेस्ट प्रैक्टिस की शेयरिंग
NAS 2021 की तैयारियों के संबंध में शिक्षकों द्वारा किए जा रहे बेस्ट प्रैक्टिस की शेयरिंग के लिए दिनांक 30.10.2021 को दोपहर 12:00 बजे से राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा यू-ट्यूब लाइव कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इसमें चयनित शिक्षकों द्वारा NAS की तैयारियों के संबंध में अपने अनुभव व स्वयं के द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। प्रत्येक प्रस्तुति हेतु 5 मिनट का समय निर्धारित रहेगा।
उक्त यू-ट्यूब लाइव में समस्त डाईट प्राचार्य एवं फैकल्टी, समस्त जिला परियोजना समन्वयक, समस्त ए.पी.सी. एकेडमिक, समस्त जिला NAS प्रभारी, समस्त बी.आर.सी. समस्त बी.ए.सी. समस्त सी.ए.सी. शासकीय माध्यमिक एवं प्राथमिक शालाओं के सभी शिक्षकों द्वारा अनिवार्य रूप से सहभागिता की जाये। अपने साथियों के अनुकरणीय कार्य देखना एवं सुनना सभी के लिए प्रेरणा दायक होगा यू-ट्यूब लाइव की लिंक पृथक से शेयर की जायेगी।