विदिशा हादसे के बाद जागी सरकार: चिकित्सा शिक्षा मंत्री बोले- ऐसे हादसे दोबारा ना हों, इसके लिए दुर्घटना संभावित जगहों का सर्वे कर मरम्मत कराएंगे
![विदिशा हादसे के बाद जागी सरकार: चिकित्सा शिक्षा मंत्री बोले- ऐसे हादसे दोबारा ना हों, इसके लिए दुर्घटना संभावित जगहों का सर्वे कर मरम्मत कराएंगे 4 Sarnag 1626537906](https://i0.wp.com/educationportal.org.in/wp-content/uploads/https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/07/17/sarnag_1626537906.jpg?fit=%2C&ssl=1)
[ad_1]
![विदिशा हादसे के बाद जागी सरकार: चिकित्सा शिक्षा मंत्री बोले- ऐसे हादसे दोबारा ना हों, इसके लिए दुर्घटना संभावित जगहों का सर्वे कर मरम्मत कराएंगे 5 विदिशा हादसे में घायल से मिलने हमीदिया पहुंचे विश्वास सारंग। - dainik bhaskar](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/07/17/sarnag_1626537906.jpg?resize=720%2C540&ssl=1)
विदिशा हादसे में घायल से मिलने हमीदिया पहुंचे विश्वास सारंग।
गंजबासौदा में हुए हादसे भविष्य में दूसरी जगह ना हों, इसके लिए सरकार दुर्घटना संभावित जगहों का सर्वे कराएंगी। इसमें पुराने कुओं की जांच पड़ताल की जाएगी। हादसा होने वाले स्थानों की मरम्मत कराई जाएगी। यह जानकारी शनिवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने दी। सारंग ने कहा, ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सरकार अभियान भी चलाएगी।
शनिवार को सारंग हादसे में घायल हुए दो युवकों गोलू और मनोज का हालचाल जानने भोपाल के हमीदिया अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने मनोज की आंत की सर्जरी की है। वहीं, गोलू के पैर के फ्रैक्चर का ऑपरेशन सोमवार को होना है। सारंग ने बताया कि मृतकों के परिवारों को मुआवजा की राशि दे दी गई है। वहीं, घायलों का चेक बन गया है। जल्दी ही, उन्हें भी राशि सौंप दी जाएगी।
बता दें, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे मृतक लोगों के परिजनों को 5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया था। वहीं, घायलों का इलाज भी सरकार ही करवाएगी। विदिशा में कुआं हादसे में 11 लोगाें की मौत हो गई थी। 20 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया था।
हमारे द्वारा प्रकाशित समस्त प्रकार के रोजगार एवं अन्य खबरें संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जाती है। कृपया किसी प्रकार के रोजगार या खबर की सत्यता की जांच के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट विजिट करें | अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी शेयर न करे ! किसी भी रोजगार के लिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं ! डिजिटल एजुकेशन पोर्टल किसी भी खबर या रोजगार के लिए जवाबदेह नहीं होगा .
Team Digital Education Portal
शैक्षणिक समाचारों एवं सरकारी नौकरी की ताजा अपडेट प्राप्त करने के लिए फॉलो करें |
||
---|---|---|
Follow Us on Telegram @digitaleducationportal @govtnaukary |
Follow Us on Facebook @digitaleducationportal @10th12thPassGovenmentJobIndia |
Follow Us on Whatsapp @DigiEduPortal @govtjobalert |
Discover more from Digital Education Portal
Subscribe to get the latest posts to your email.