MPPEB Exam Calendar 2021 मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा जनवरी, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा मार्च में , मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर
![Mppeb exam calendar 2021 मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा जनवरी, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा मार्च में , मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर 4 Capture2021 09 2520. 34. 01](https://i0.wp.com/educationportal.org.in/wp-content/uploads/2021/09/Capture2021-09-2520.34.01.jpg?fit=1920%2C1080&ssl=1)
मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड एमपीपीईबी ने 2021-22 में सरकारी नौकरी के लिए ली जाने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर वेबसाइट पर घोषित कर दिया है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 2021-22 में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 8 जनवरी 2021 एवं प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 5 मार्च 2020 से किया जाना प्रस्तावित है।
दीदी लंबे समय से मध्य प्रदेश की युवा नौकरी के लिए इंतजार कर रहे हैं लेकिन मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की वजह से अभी तक कोई बड़ी भर्ती परीक्षा आयोजित नहीं की गई है। वहीं शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजन के 2 साल के पश्चात तक भी भर्ती नहीं होने को लेकर युवाओं में आक्रोश है। इसी बीच प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा 2021 22 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर युवाओं में उम्मीद की नई किरण दी है।
व्यापम भर्ती परीक्षा कैलेंडर 2021 22
व्यापम द्वारा 2021-22 की भर्ती परीक्षाओं के लिए जारी किया गया कैलेंडर डिजिटल एजुकेशन पोर्टल द्वारा आपकी सुविधा के लिए लेख में दिया जा रहा है। व्यापम द्वारा जारी किया गया यह कैलेंडर संभावित परीक्षाओं एवं उनकी तिथियों का है। कैलेंडर व्यापम एमपी पीईबी की वेबसाइट पर प्रसारित किया गया है।
प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा जारी किए गए कैलेंडर में पशुपालन डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा ,प्री वेटरनरी एंड फिशरी टेस्ट, प्री एग्रीकल्चर टेस्ट, किसान कल्याण और कृषि विभाग के कृषि विस्तार अधिकारी एवं वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा ,समूह1, 2,4 एवं समूह 5 भर्ती परीक्षा, पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा , कौशल विकास संचालनालय शिक्षण अधिकारी भर्ती परीक्षा सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया गया है।
![Mppeb exam calendar 2021 मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा जनवरी, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा मार्च में , मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर 5 Img 20210925 2025427228441926389917255](https://i0.wp.com/educationportal.org.in/wp-content/uploads/2021/09/img_20210925_2025427228441926389917255.jpg?resize=798%2C1024&ssl=1)
Discover more from Digital Education Portal
Subscribe to get the latest posts to your email.