खंड शिक्षा अधिकारी सूरज सिंह उज्जैन से गिरफ्तार: उदयगढ़ खंड शिक्षा गबन मामला, 16 करोड़ 45 लाख रुपए का हुआ था गबन Digital Education Portal
आलीराजपुर जिले में हुए सबसे बड़े सरकारी गबन मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। उज्जैन से उदयगढ़ खंड शिक्षा अधिकारी सूरज सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि उदयगढ़ के खंड शिक्षा विभाग में कुल 16 करोड़ 45 लाख रुपए का गबन हुआ था और 10 जुलाई 2020 को उदयगढ़ थाना पुलिस ने सरकारी राशि गबन मामले में विभिन्न धाराओं में 15 लोगो पर मामला दर्ज किया था। जिसमें से 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी सूरज सिंह फरार चल रहे थे, जिनको पुलिस ने उज्जैन से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। सूरज सिंह पर 2 करोड़ सरकारी राशि गबन करने का आरोप है।
कब हुआ था गबन
सरकारी राशि में गबन का मामला सन 2011 से 2017 के बीच में हुआ था। जिसमें कुल 16 करोड़ 45 लाख रुपए का गबन लेखापाल और खंड शिक्षा अधिकारियों ने विभिन्न मदों से किया था। जिसके बाद लेखापाल और खंड शिक्षा अधिकारियों समेत कुल मिलाकर 15 लोगों को इसमें आरोपी बनाया गया था।
अगर आप को डिजिटल एजुकेशन पोर्टल द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अधिक से अधिक शिक्षकों के साथ शेयर करने का कष्ट करें|
हमारे द्वारा प्रकाशित समस्त प्रकार के रोजगार एवं अन्य खबरें संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जाती है। कृपया किसी प्रकार के रोजगार या खबर की सत्यता की जांच के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट विजिट करें | अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी शेयर न करे ! किसी भी रोजगार के लिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं ! डिजिटल एजुकेशन पोर्टल किसी भी खबर या रोजगार के लिए जवाबदेह नहीं होगा
Team Digital Education Portal
Discover more from Digital Education Portal
Subscribe to get the latest posts to your email.