School reopening मध्य प्रदेश में 15 नवंबर तक नहीं खुलेंगे स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों के खोले जाने पर आवश्यक निर्णय लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार 15 नवंबर 2020 तक कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों को नहीं खोला जाएगा। वही कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों के लिए आंशिक अध्यापन कार्य किया जाएगा नियमित कक्षाएं नहीं लगाई जाएगी इस संबंध में आज 12 अक्टूबर 2020 को मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के पत्र क्रमांक एफ-44-04/2020/20-2: नोबेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव हेतु विभागीय समसंख्यक आदेशों दिनांक 31.8.2020, दिनांक 11.09.2020 एवं दि. 20.9.2020 के अनुक्रम में स्कूलों को खोले जाने के संबंध में राज्य शासन एतद द्वारा निम्नानुसार निर्देश प्रसारित करता है –
1. प्रदेश के समस्त स्कूलों में कक्षा 01 से 8वीं तक की कक्षायें 15 नवम्बर 2020 तक पूर्णतः बंद रहेगी।
2. कक्षा 09 से 12वीं तक के लिए विभागीय समसंख्यक आदेश दिनांक11.9.2020 एवं दिनांक 20.9.2020 के अनुरूप सभी स्कूल आंशिक रूप से खुले रहेंगे यहां यह पुनः स्पष्ट किया जाता है कि नियमित कक्षाओं का संचालन नहीं होगा एवं ऑनलाईन पठन-पाठन की गतिविधियां पूर्व की तरह जारी रहेगी।
3. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी एसओपी/गाईड लाईन का पालन अनिवार्य होगा।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश देखें
- Breaking मध्य प्रदेश बी.एड. प्रवेश 2024-25 : एम.एड., बी.पी.एड., एम.पी.एड. ,बी.एड. तथा बी.एड (अंशकालीन-तीन वर्षीय) पाठ्यक्रम 2024-25 में प्रवेश हेतु समय सारणी जारी
- 🌟Breaking Update 🌟 श्रमोदय विद्यालय रिजल्ट 2024 घोषित! यहां देखें रिजल्ट एवं चयनित विद्यार्थियों की सूची
- 💁🏼♂️Good News for 10th Passed Students💁🏼♂️ मध्य प्रदेश सुपर 100 योजना 2024 : कक्षा 10वीं के मेधावी छात्रों के लिए शानदार अवसर!
- 📢 Breaking Job Alert ! 📢 Indian Navy Agniveer Bharti 2024 भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती 2024 : पात्रता, वेतन भत्ते , ऑनलाइन अप्लाई डायरेक्ट लिंक 👇
- Breaking 💁🏼♂️ रुक जाना नहीं (परंपरागत) परीक्षा कक्षा10वीं एवं कक्षा 12वीं टाइम टेबल मई-जून 2024 जारी, 20 मई से 7 जून तक चलेगी परीक्षाएं
Discover more from Digital Education Portal
Subscribe to get the latest posts to your email.