education

समूहवाचक संज्ञा परिभाषा एवं उदाहरण इस लेख में हम संज्ञा के भेद समूहवाचक संज्ञा

Vyaktiwachak sangya 5
समूहवाचक संज्ञा परिभाषा एवं उदाहरण इस लेख में हम संज्ञा के भेद समूहवाचक संज्ञा 8

समूहवाचक संज्ञा की परिभाषा

जिन संज्ञा शब्दों से किसी भी व्यक्ति या वस्तु के समूह का बोध होता है, उन शब्दों को समूहवाचक या समुदायवाचक संज्ञा कहते हैं।

जैसे- भीड़, मेला, सभा, कक्षा, परिवार, पुस्तकालय, झुंड, गिरोह, सेना, दल, गुच्छा, दल, टुकड़ी आदि।

समूहवाचक संज्ञा के कुछ अन्य उदाहरण

  • क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीता।

ऊपर दिए गए वाक्य में ‘टीम’ शब्द से खिलाडियों के एक समूह का बोध हो रहा है। इस प्रकार ‘टीम’ शब्द समूहवाचक संज्ञा हैं।

  • मुझे एक दर्जन केले खरीदने हैं।

यहाँ दिए गए वाक्य में ‘दर्जन’ एक समूह का बोध करा रहा है, इसलिए यह समूहवाचक संज्ञा का उदाहरण है।

  • भारतीय सेना विश्व की सबसे बड़ी सेना है।

ऊपर दिए गए वाक्य में ‘सेना’ शब्द से जवानों के एक समूह का बोध हो रहा है। इस प्रकार ‘सेना’ शब्द समूहवाचक संज्ञा हैं।

  • मेरी पूरी कक्षा के विद्यार्थी घूमने जा रहे हैं।

ऊपर दिए गए वाक्य में ‘कक्षा’ शब्द से विद्यार्थियों के एक समूह का बोध हो रहा है। इस प्रकार ‘टीम’ शब्द समूहवाचक संज्ञा हैं।

Join whatsapp for latest update
  • कल बस स्टैंड पर भीड़ जमा हो गयी।

ऊपर दिए गए वाक्य में ‘भीड़’ शब्द से लोगों के एक समूह का बोध हो रहा है। इस प्रकार ‘भीड़’ शब्द समूहवाचक संज्ञा हैं।

  • मेरे परिवार में चार सदस्य हैं।

ऊपर दिए गए वाक्य में ‘परिवार’ शब्द से सदस्यों के एक समूह का बोध हो रहा है। इस प्रकार ‘परिवार’ शब्द समूहवाचक संज्ञा हैं।

Join telegram
  • कल रात को एक चोरों का गिरोह रंगे हाथों पकड गया।

ऊपर दिए गए वाक्य में ‘गिरोह’ शब्द से चोरों के एक समूह का बोध हो रहा है। इस प्रकार ‘गिरोह’ शब्द समुदायवाचक संज्ञा हैं।

  • पुलिस ने चोरो की गाडी से हथियारों का जखीरा बरामद किया।

ऊपर दिए गए वाक्य में ‘जखीरा’ शब्द से हथियारों के एक समूह का बोध हो रहा है। इस प्रकार ‘जखीरा’ समुदायवाचक संज्ञा हैं।

  • कालेधन की बात चलते ही सभा में सन्नाटा छा गया।

ऊपर दिए गए वाक्य में ‘सभा’ शब्द से एक समूह का बोध हो रहा है। इस प्रकार ‘सभा’ शब्द समुदायवाचक संज्ञा हैं।

  • मैंने जंगल में हिरणों का झूंड देखा।

ऊपर दिए गए वाक्य में ‘झुण्ड’ शब्द से हिरणों के एक समूह का बोध हो रहा है। इस प्रकार ‘झुण्ड’ समुदायवाचक संज्ञा हैं।

  • मैंने अपने दोस्त को जन्मदिन पर फूलो का गुदस्ता दिया।

ऊपर दिए गए वाक्य में ‘गुलदस्ता’ शब्द से फूलों के एक समूह का बोध हो रहा है। इस प्रकार ‘गुलदस्ता’ समुदायवाचक संज्ञा हैं।

  • भारत एक महान देश है।

इस वाक्य में ‘देश’ शब्द एक बड़े समूह या समुदाय का बोध करा रहा है और इस प्रकार यह समुदायवाचक संज्ञा का उदाहरण वाक्य है।

  • आज मैंने अंगूरों का एक गुच्छा खाया।

ऊपर दिए गए वाक्य में ‘गुच्छा’ शब्द से विद्यार्थियों के एक समूह का बोध हो रहा है। इस प्रकार ‘गुच्छा’ समुदायवाचक संज्ञा हैं।

समूहवाचक संज्ञा से सम्बंधित यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं। 

सम्बंधित लेख:

व्यक्तिवाचक संज्ञा : परिभाषा एवं उदाहरण

जातिवाचक संज्ञा : परिभाषा एवं उदाहरण

भाववाचक संज्ञा : परिभाषा एवं उदाहरण

द्रव्यवाचक संज्ञा : परिभाषा एवं उदाहरण


Discover more from Digital Education Portal

Subscribe to get the latest posts to your email.

Show More

आपके सुझाव हमारे लिए महत्त्वपूर्ण हैं ! इस पोस्ट पर कृपया अपने सुझाव/फीडबैक देकर हमे अनुग्रहित करने का कष्ट करे !

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

Discover more from Digital Education Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Please Close Ad Blocker

हमारी साइट पर विज्ञापन दिखाने की अनुमति दें लगता है कि आप विज्ञापन रोकने वाला सॉफ़्टवेयर इस्तेमाल कर रहे हैं. कृपया इसे बंद करें|