नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। यदि आपको भी सरकारी नौकरी (Sarkari Naukari) की तलाश है तो यह खबर आपके लिए काम की साबित होगी। देश भर में कई केंद्र और राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों में बंपर भर्ती निकली है। जिसके लिए उम्मीदवार अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस रिक्त पदों के लिए दसवीं से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, कोल इंडिया, एसएससी, बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया समेत कई अन्य विभागों में भर्ती निकली है।
SSC CGL भर्ती
हाल ही में SSC CGL के नोटिफिकेशन जारी हुए थे, जिसके मुताबिक करीब 20, 000 पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवारों इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए 8 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहाँ दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती
बैंक ऑफ बड़ौदा में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 11 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। कुल वैकेंसी की संख्या 72 है। डिजिटल मार्केटिंग स्पेशलिस्ट और बिजनेस मैनेजर पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। अधिक जानकारी के लिए यहाँ दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
आईओसीएल भर्ती
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 1535 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। 12वीं पास भी आवेदन के पात्र होंगे। उम्मीदवार 23 अक्टूबर तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहाँ दिए गए लिंक पर कर सकते हैं।
कोल इंडिया भर्ती
हाल ही में कोल इंडिया लिमिटेड ने भर्ती के नोटोफिकेशन जारी किए हैं। कुल वैकेंसी की साँय 108 है। मेडिकल एग्जीक्यूटिव पदों पर उम्मीदवारों भी भर्ती होगी। इच्छुक उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहाँ दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भर्ती
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कुल 1673 पदों पर भर्ती निकली है। ऑफिसर पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ग्रेजुएट कैंडिडेट इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहाँ दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
सशस्त्र सीमा बल भर्ती
सशस्त्र सीमा बल (SSB GD Constable Recruitment) में 399 पदों पर भर्ती होगी। उम्मीदवारों की नियुक्ति कॉंस्टेबल पदों पर होगी। भर्ती के नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाईट पर जारी हो चुके हैं। 22 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी हुए हैं और उम्मीदवार 30 दिनों तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहाँ दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
बिहार भूमि सुधार विभाग भर्ती
हाल ही में राजस्व और भूमि सुधार विभाग ने अमीन, क्लर्क, कानूनगो और असिस्टेंट सेटलमेंट ऑफिसर के पद के लिए भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। कुल 2506 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। उम्मीदवार 21 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहाँ दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
BECIL भर्ती
ब्रॉडकास्टिंग इंगिनीयरिंग कंसल्टेंट इंडिया लिमिटेड ने कुल 95 पदों के लिए भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर है। अधिक जानकारी के लिए यहाँ दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
एमपी शिक्षक भर्ती
मध्यप्रदेश में अक्टूबर के महीने में 18000 से अधिक पदों पर भर्ती होगी। प्रदेश में करीब 80000 शिक्षकों के पद खाली हैं। प्रदेश के विभिन्न शासकीय स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती होगी। अधिक जानकारी के लिए यहाँ दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
अगर आप को डिजिटल एजुकेशन पोर्टल द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अधिक से अधिक शिक्षकों के साथ शेयर करने का कष्ट करें|
Follow Us On Google News – Digital Education PortalSarkari Naukari: विभिन्न विभागों में निकली 30 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें डीटेल Digital Education Portal 9
हमारे द्वारा प्रकाशित समस्त प्रकार के रोजगार एवं अन्य खबरें संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जाती है। कृपया किसी प्रकार के रोजगार या खबर की सत्यता की जांच के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट विजिट करें | अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी शेयर न करे ! किसी भी रोजगार के लिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं ! डिजिटल एजुकेशन पोर्टल किसी भी खबर या रोजगार के लिए जवाबदेह नहीं होगा
📢 Breaking Job Alert ! 📢 Indian Navy Agniveer Bharti 2024 भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती 2024 : पात्रता, वेतन भत्ते , ऑनलाइन अप्लाई डायरेक्ट लिंक 👇
April 30, 2024
Mp Govt Job Alert 📢 MPBDC Assistant Manager Recruitment 2024 : मध्य प्रदेश भवन विकास निगम लिमिटेड में सहायक प्रबंधक (सिविल/ विद्युत) के पद पर भर्ती 2024
April 30, 2024
💥 Big Breaking Update JNVS NON TEACHING STAFF RECRUITMENT 2024 💁♀️ नवोदय विद्यालय समिति गैर-शिक्षण भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाई
March 10, 2024
कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल द्वारा वन विभाग एवं जेल विभाग की सीधी भर्ती परीक्षा-2022-23 शुद्धिपत्र जारी,जल्द होगा रिजल्ट जारी, पदों में वृद्धि
March 2, 2024
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) में 1930 पदों पर भर्ती 2024 : जानिए आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और अन्य जानकारी