![शिक्षक संकल्प गीत : यह संकल्प हमारा है. हम अपना फर्ज निभायेंगे........ 4 Shikshak sankalp geet yah sankalp humara hain2635218111710432634.](https://i0.wp.com/educationportal.org.in/wp-content/uploads/2023/01/shikshak-sankalp-geet-yah-sankalp-humara-hain2635218111710432634..jpg?fit=1200%2C675&ssl=1)
शिक्षक संकल्प गीत,यह संकल्प हमारा हैं,शिक्षा में परिवर्तन का युग, education, digital Education portal,
यह संकल्प हमारा है, हम अपना फर्ज निभाएंगे|
शिक्षा में परिवर्तन का युग , हम शिक्षक ही लाएंगे|
विद्यालय मंदिर है अपना, बालक अपना ईश्वर है|
इसकी सेवा पूजा करना, सब कर्मों से ऊपर है|
हम हैं इस बगिया के माली, फूलों को महकाएंगे|
शिक्षा में परिवर्तन का युग ,हम शिक्षक ही लाएंगे |
हर बालक आनंद सहित अब विद्यालय में जाएगा ,शिक्षण के हर आयोजन में मन उसका रम जाएगा|
![शिक्षक संकल्प गीत : यह संकल्प हमारा है. हम अपना फर्ज निभायेंगे........ 5 यह संकल्प हमारा है, हम अपना फर्ज निभाएंगे|
शिक्षा में परिवर्तन का युग , हम शिक्षक ही लाएंगे|](https://i0.wp.com/educationportal.org.in/wp-content/uploads/2023/01/shikshak-sankalp-geet-yah-sankalp-humara-hain2635218111710432634..jpg?resize=1024%2C576&ssl=1)
नई-नई गतिविधियों से हम शिक्षण सरस बनाएंगे|
शिक्षा में परिवर्तन का युग हम शिक्षक ही लाएंगे|
काम नहीं है कोई मुश्किल यदि करने की चाहत है ,बाधाओं से टकराना ही हर शिक्षक की आदत है|
भारत को फिर विश्वगुरु का हम सम्मान दिलाएंगे ,शिक्षा में परिवर्तन का युग हम शिक्षक ही लाएंगे|
Discover more from Digital Education Portal
Subscribe to get the latest posts to your email.