MP बोर्ड की विशेष परीक्षा: 10वीं में 9000 छात्र, साढ़े 4 हजार सिर्फ मुरैना-भिंड, ग्वालियर और सतना से; भोपाल-इंदौर में 700 स्टूडेंट्स, 12वीं में साढ़े 5 हजार बच्चे ही Digital Education Portal
MP बोर्ड की 10वीं और 12वीं की 6 सितंबर से होने वाली विशेष परीक्षा में कुल 18 लाख छात्रों से 14 हजार ही छात्र शामिल हो रहे हैं। हैरानी की बात है कि 10वीं में कुल 9 हजार छात्रों में से मुरैना, भिंड, सतना और ग्वालियर से ही साढ़े 4 हजार छात्र बैठ रहे हैं, जबकि भोपाल और इंदौर के 700 में छात्र हैं। इसके अलावा शेष छात्र प्रदेश भर से हैं। 10वीं में इस बार करीब 10 लाख छात्र शामिल हुए थे। इसी तरह 12वीं में भिंड और इंदौर में सबसे ज्यादा करीब 600 छात्र शामिल हो रहे हैं, जबकि 5 हजार में से शेष प्रदेश भर के हैं। 12वीं की परीक्षा में करीब 7 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।
शर्त के कारण बच्चे नहीं बैठ रहे
कोरोना के कारण परीक्षा नहीं हुई थी। 10वीं और 12वीं में सभी बच्चों को पास कर दिया गया। ऐसे में कानूनी झमेले से बचने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने रिजल्ट से नाखुश छात्रों के लिए विशेष परीक्षा का विकल्प दिया, लेकिन इसमें रखी गई एक शर्त के कारण अधिकतर बच्चों ने इससे दूरी बना ली है।
मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा था कि परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा के बाद ही मार्कशीट जारी की जाएगी। पहली मार्कशीट रद्द मानी जाएगी। ऐसे में बच्चों के मन में आशंका है कि तैयारी अच्छे से नहीं होने के कारण रिजल्ट बिगड़ सकता है। यही कारण है 18 लाख में से 14 हजार ही इसमें शामिल हो रहे।
6 सितंबर से होगी परीक्षा
10वीं और 12वीं के प्राइवेट और रेगुलर छात्रों के लिए 6 सितंबर से परीक्षा शुरू होगी। 10वीं की 15 सितंबर और 12वीं की 21 सितंबर तक चलेगी। दोनों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। दोनों परीक्षाएं एक साथ होंगी परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र 1 सितंबर से एमपी ऑनलाइन के पोर्टल पर अपना प्रवेश पत्र ले सकेंगे।
10वीं का रिजल्ट
साढ़े 10 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। इसमें से 3 लाख 56 हजार 582 (39%) फर्स्ट, 3 लाख 97 हजार 762 (43.50%) सेकेंड और 15 हजार 871 (17.48%) छात्र थर्ड डिवीजन पास हुए हैं।
12वीं का रिजल्ट
मप्र बोर्ड की 12वीं का रिजल्ट 100% रहा, लेकिन 52% स्टूडेंट्स ही फर्स्ट डिवीजन में पास हो सके। 40% का सेकेंड डिवीजन और 7% स्टूडेंट्स थर्ड डिवीजन से पास किए गए।
यहां 10वीं सबसे ज्यादा छात्र बैठ रहे
जिला | 10वीं | 12वीं |
मुरैना | 2583 | 338 |
भिंड | 1092 | 185 |
सतना | 543 | 166 |
ग्वालियर | 511 | 278 |
रीवा | 366 | 19 |
यहां 10वीं सबसे कम छात्र बैठ रहे
जिला | 10वीं | 12वीं |
मंडला | 12 | 71 |
हरदा | 14 | 32 |
बुरहानपुर | 14 | 22 |
बड़वानी | 21 | 68 |
दमोह | 21 | 97 |
बड़े शहरों की स्थिति
जिला | 10वीं | 12वीं |
ग्वालियर | 511 | 278 |
इंदौर | 344 | 321 |
भोपाल | 249 | 160 |
जबलपुर | 195 | 160 |
सागर | 151 | 112 |
हमारे द्वारा प्रकाशित समस्त प्रकार के रोजगार एवं अन्य खबरें संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जाती है। कृपया किसी प्रकार के रोजगार या खबर की सत्यता की जांच के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट विजिट करें | अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी शेयर न करे ! किसी भी रोजगार के लिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं ! डिजिटल एजुकेशन पोर्टल किसी भी खबर या रोजगार के लिए जवाबदेह नहीं होगा .
Team Digital Education Portal
शैक्षणिक समाचारों एवं सरकारी नौकरी की ताजा अपडेट प्राप्त करने के लिए फॉलो करें |
||
---|---|---|
Follow Us on Telegram @digitaleducationportal @govtnaukary |
Follow Us on Facebook @digitaleducationportal @10th12thPassGovenmentJobIndia |
Follow Us on Whatsapp @DigiEduPortal @govtjobalert |
Discover more from Digital Education Portal
Subscribe to get the latest posts to your email.