Army Agniveer Recruitment 2022: सेना में महिला अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानिए कब होगी रैली
30 नवंबर से 10 दिसंबर तक होगी रैली
भारतीय सेना भर्ती बोर्ड की तरफ से लखनऊ में लड़कियों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली के संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक, इच्छुक महिला उम्मीदवार 7 सितंबर 2022 तक आवेदन कर सकते है। इंडियन आर्मी रैली का आयोजन 30 नवंबर से 10 दिसंबर 2022 तक किया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
शैक्षणिक योग्यता
सैन्य पुलिस कोर में अग्निवीर जनरल ड्यूटी महिला पद पर आवेदन करने के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 10वीं परीक्षा पास होना चाहिए। ग्रेडिंग सिस्टम है तो ग्रेड डी होना चाहिए।
दिल्ली, बिहार और झारखंड में भी महिला भर्ती शुरू
सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का जज्बा रखने वाली महिला अभ्यर्थियों के लिए कई राज्यों में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। देश की राजधानी दिल्ली, लखनऊ, बिहार और झारखं के अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर रहे है।
उम्र सीमा
अधिसूचना के मुताबिक, महिलाओं के लिए भी उम्र सीमा साढ़े 17 वर्ष से 23 वर्ष के बीच तय की गई है। अभ्यर्थी का जन्म एक अक्तूबर 1999 से एक अप्रैल 2005 के बीच होना चाहिए। वहीं, महिला उम्मीदवार की लंबाई 162 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
रैली के लिए जरुरी फिटनेस
महिला उम्मीदवारों को 1.6 किलीमीटर की दौड़ निर्धारित समय में पूरी करनी होगी। इसके अलावा 10 फिट लॉन्ग जम्प और 3 फिट का हाई जम्प करना होगा। भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
अगर आप को डिजिटल एजुकेशन पोर्टल द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अधिक से अधिक शिक्षकों के साथ शेयर करने का कष्ट करें|
हमारे द्वारा प्रकाशित समस्त प्रकार के रोजगार एवं अन्य खबरें संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जाती है। कृपया किसी प्रकार के रोजगार या खबर की सत्यता की जांच के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट विजिट करें | अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी शेयर न करे ! किसी भी रोजगार के लिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं ! डिजिटल एजुकेशन पोर्टल किसी भी खबर या रोजगार के लिए जवाबदेह नहीं होगा
Team Digital Education Portal