सरकारी नौकरी: पुलिस सब-इंस्पेक्टर समेत विभिन्न 1329 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 15 जून तक करें अप्लाई
उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट और प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (कॉन्फिडेंसियल), असिस्टेंट पुलिस सब-इंस्पेक्टर (क्लर्क) और पुलिस सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। इच्छुक कैंडिडेट्स अब इन पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in के जरिए 15 जून तक अप्लाई कर सकते हैं।
पदों की संख्या- 1329
कैटेगरी | पुलिस उप-निरीक्षक (कॉन्फिडेंसियल) | असिस्टेंट पुलिस सब-इंस्पेक्टर (क्लर्क) | असिस्टेंट पुलिस सब-इंस्पेक्टर (अकाउंट्स) |
यूआर | 121 | 251 | 145 |
ईडब्ल्यूएस | 29 | 62 | 35 |
ओबीसी | 79 | 168 | 96 |
एससी | 61 | 131 | 7 |
एसटी | 5 | 12 | – |
कुल | 295 | 624 | 358 |
योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होना चाहिए। इसके अलावा हिंदी टाइपिंग में 25 WPM और अंग्रेजी टाइपिंग 30 WPM की स्पीड के साथ O स्तर की परीक्षा पास होना जरूरी है।
आयु सीमा
आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 21 से 28 साल तक तय की गई है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
सिलेक्शन प्रोसेस
इन पदों के लिए कैंडिडेट्स का सिलेक्शन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, पीएसटी, कंप्यूटर टाइपिंग, स्टेनोग्राफी टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और पर्सनालिटी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
जरूरी तारीखें-
- आवेदन शुरू होने की तारीख- 01 मई
- आवेदन करने की आखिरी तारीख- 15 जून
- फीस जमा करने की आखिरी तारीख- 15 जून
सैलरी
सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स को हर महीने 5200 रुपए से लेकर 34800 रुपए तक की सैलरी दी जाएगी। पदानुसार सैलरी की जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
एप्लीकेशन फीस
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन फीस के तौर पर 400 रुपए जमा करने होंगे।
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक और योग्य इन पदों के लिए तय तारीख से ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
[ad_2]
Discover more from Digital Education Portal
Subscribe to get the latest posts to your email.