मृदा स्वास्थ्य कार्डों का किया गया वितरण
08बीजीटी-35-वारासिवनी। कार्डों का वितरण करते हुए कृषि अधिकारीगण।
वारासिवनी। नईदुनिया न्यूज।
जिले में किसान कल्याण, कृषि विभाग द्वारा 16 अगस्त से 30 सितंबर तक ग्राम पंचायत स्तर पर मृदा स्वास्थ्य कार्ड जागरुकता और वितरण अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत विभाग के मैदानी अधिकारियों, कृषि वैज्ञानिकों द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर कृषक संगोष्ठी, कृषक प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर कृषकों से जीवंत परिचर्चा के माध्यम से मृदा स्वास्थ्य कार्ड की उपयोगिता, मृदा स्वास्थ्य कार्ड में अनुशंसाओं के आधार पर संतुलित पोषक तत्वों के उपयोग, मुख्य व सूक्ष्म पोषक तत्वों की कृषि एवं उद्यानिकी फसलों में उपयोगिता, कमी के लक्षण, निदानए मृदा नमूना एकत्रीकरण प्रक्रिया व मृदा परीक्षण, मृदा उर्वरता में जैविक कार्बन का महत्व, मृदा उर्वरता मानचित्र की उपयोगिता के साथ ही खेती किसानी की तकनीकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित निराकरण, किसानों को जैविक खेती की ओर आकर्षित करने का भी काम आदि विषयों पर जानकारी दी जा रही है और मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण भी किया जा रहा है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत नरोड़ी में जी पी डहरवाल कृषि अधिकारी, जीएस मेश्राम कृषि अधिकारी, हेमंत हेडाऊ, डीके खांडेलकर ग्राम सेवक, शारदाप्रसाद शिव सरपंच ग्राम पंचायत नरोड़ी, गणेश चौधरी किसान मित्र, ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे। इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच श्री शिव ने ग्राम सेवक को अपने कार्य के प्रति जैसे जिन किसानों को ग्राम सेवक द्वारा बीज वितरण किया गया था उन किसानों के खेत में ग्राम सेवक द्वारा अब तक कोई निरीक्षण नहीं किया गया। जिस कारण किसानों ने मेडागास्कर पद्धति से धान की रोपाई नहीं की। जिसको लेकर उन्होंने ग्राम सेवक से कहा कि वह कम से कम 15 दिनों के अंतराल में गांव आते रहे और किसानों से मिल कर उनकी समस्या को भी सुने। इस मौके पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों ने बारी बारी से कृषि संबंधित जानकारी दी। मृदा परीक्षण कर अपनी भूमि को आवश्यक तत्वों की पूर्ति करने कृषकों को विस्तारपूर्वक समझाइश दी। उन्होंने कैमिकल, रासायनिक खाद का कम से कम उपयोग कर जैविक खाद का ज्यादा प्रयोग करने की सलाह दी।उन्होंने कृषकों को आवश्यक मात्रा में संतुलित खाद का उपयोग करने कहा गया। इस अवसर पर फसल में लगने वाले कीट बीमारी के बारे में रोकथाम करने के उपाय बताए गए।
आशा कार्यकर्ता और सहयोगिनी संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन 11 सितंबर को
वारासिवनी। मध्यप्रदेश स्वास्थ्य आशा कार्यकर्ता संघ और आशा सहयोगिनी कार्यकर्ता संघ द्वारा जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन वारासिवनी के सिविल क्लब मैदान में 11 सितंबर को किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल का स्वागत व अभिनंदन समारोह भी आयोजित किया जा रहा है। मध्यप्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से संबंधित आशा कार्यकर्ता संघ की ब्लॉक अध्यक्ष अनिता जामुनपाने ने दी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विधानसभा चुनाव में आशा कार्यकर्ताओं और आशा सहयोगिनी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के वचन पत्र में नियमित करने का वादा किया था। इस विषय में भी सभी आशा कार्यकर्ता और आशा सहयोगिनी कार्यकर्ता प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल से इस मांग को पूरा करने और उनकी मांग को मुख्यमंत्री कमलनाथ जी से चर्चा करने और उनके ज्ञापन को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की उम्मीद कर रही है। आशा कार्यकर्ता संघ की ब्लॉक अध्यक्ष अनिता जामुनपाने ने जिले की सभी आशा कार्यकर्ताओं और आशा सहयोगिनी कार्यकर्ताओं से इस जिला स्तरीय सम्मेलन में उपस्थिति की अपील की है।
Discover more from Digital Education Portal
Subscribe to get the latest posts to your email.